Critics Choice Awards 2025: दिलजीत दोसांझ ने जीता बेस्ट एक्टर का पुरस्कार, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Critics Choice Awards 2025 Winners List: फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ने 'क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2025' के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस वर्ष नई श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री को शामिल किया गया है, जिसमें असाधारण फीचर-लेंथ डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को सम्मानित किया गया है।

'नॉक्टर्न्स' ने स्ट्रॉन्ग कहानी के लिए जीता पुरस्कार
इस कैटेगरी में 'नॉक्टर्न्स' को अपनी स्ट्रॉन्ग कहानी के लिए ये पुरस्कार मिला है। फीचर फिल्म्स सेगमेंट में, 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस फिल्म को इसकी दमदार कहानी और कलात्मक उत्कृष्टता के लिए ये सम्मान मिला है।

Critics Choice Awards 2025

दिलजीत दोसांझ को मिला सम्मान

-वहीं एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में अपने दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लेते हुए दिलजीत दोसांझ ने अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

-दिलजीत दोसांझ ने कहा है- इस पुरस्कार के लिए फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड को धन्यवाद। मुझे इस सम्मान के योग्य समझने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं ये पुरस्कार 'अमर सिंह चमकीला' और इम्तियाज सर को समर्पित करता हूं, जिन्होंने इस खूबसूरत फिल्म को एक अलग रूप दिया है।

-दिलजीत दोसांझ ने कहा- मुझे बस इसका हिस्सा बनने का मौका मिला। ये पूरी तरह से इम्तियाज सर की कड़ी मेहनत का नतीजा था। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत धन्यवाद।

दर्शना राजेंद्रन ने जीता पुरस्कार

दर्शना राजेंद्रन ने फिल्म 'पैराडाइज' में अपने शानदार रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता है। वहीं फिल्म 'लापता लेडीज' में रवि किशन के बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला है। वहीं कनी कुसरुति को फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है।

'पोचर' ने बेस्ट वेब सीरीज का पुरस्कार जीता

'पोचर' ने बेस्ट वेब सीरीज का पुरस्कार जीता है। वहीं ​​निमिशा सजयान को 'पोचर' में उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा गया है जबकि बरुन सोबती ने 'रात जवान है' में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है।

'ओबुर' ने सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता

शॉर्ट फिल्मों की कैटेगरी में 'ओबुर' ने सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कार जीते हैं। हरीश खन्ना को 'जल तू जलाल तू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि 'ताक (ट्रैकर)' में ज्योति डोगरा के अभिनय ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया है।

विनर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें-

शॉर्ट फिल्मों के लिए नॉमिनेशन

बेस्ट शॉर्ट फिल्म

IYKYK (अगर आप जानते हैं तो आप जानते हैं)

जल तू जलाल तू

ओबुर- (विनर)

ताक (ट्रैकर)

विरुंधु (द फीस्ट)

बेस्ट डायरेक्टर

बोनिता राजपुरोहित- IYKYK (If You Know You Know)

प्रतीक वत्स- जल तू जलाल तू

फराज अली- ओबुर (विनर)

अजय विश्वनाथ- स्टार्च

उदित खुराना- ताक (ट्रैकर)

बेस्ट एक्टर

हाफवे- कायन डैडीबुर्जोर

हाफवे- कुमार छेड़ा

जल तू जलाल तू- हरीश खन्ना (विनर)

ओबुर- आकिब नजीर डिंडा

विरुन्धु (दावत)- जॉर्ज विजय

बेस्ट एक्ट्रेस

क्रॉसिंग बॉर्डर्स- मेनुका प्रधान

शीबा चड्ढा- नाइट क्वीन

रिहा (अनलॉक्ड)- इंदु शर्मा

स्ट्रेच- गायत्री पटेल बहल

ताक (ट्रैकर)- ज्योति डोगरा (विनर)

बेस्ट राइटर

IYKYK (If You Know You Know)- बोनिता राजपुरोहित

जौयें (जूं)- विंध्या गुप्ता

ओबुर- फराज अली (विनर)

द स्लो ट्रेन- अखिल लोटलीकर और तन्मय जेमिनी

विरुन्धु (द फीस्ट)- ऋषि चंदना और राहुल श्रीवास्तव

बेस्ट सिनेमाटोग्राफी

भेद बकरी भूत- कार्तिक परमार

क्रॉसिंग बॉर्डर्स- अप्पू प्रभाकर

मानसून वॉक- अविनाश अरुण धावरे

ओबुर- आनंद बंसल (विनर)

ताक (ट्रैकर)- तरकश मेहता

डॉक्यूमेंट्री नॉमिनेशन

अगेंस्ट द टाइड

एंड टूवर्ड्स हैप्पी एलीज

नॉक्टर्न्स (विनर)

रिदम ऑफ ए फ्लावर (फूल का चांद)

द मिडवाइफ्स कन्फेशन

वेब सीरीज नॉमिनेशन

बेस्ट वेब सीरीज

बृंदा

फ्रीडम एट मिडनाइट

किलर सूप

पोचर (विनर)

रात जवान है

बेस्ट डायरेक्टर

बृंदा- सूर्या मनोज वंगाला

फ्रीडम एट मिडनाइट- निखिल आडवाणी

किलर सूप- अभिषेक चौबे

पोचर- रिची मेहता (विनर)

रात जवान है- सुमीत व्यास

बेस्ट एक्टर

लैम्पन- मिहिर गोडबोले

मामला लीगल है- रवि किशन

रात जवान है- वरुण सोबती (विनर)

शेखर होम- के के मेनन

ये काली काली आंखें सीजन 2- ताहिर राज भसीन

बेस्ट एक्ट्रेस

बिजोया- स्वास्तिका मुखर्जी

बृंदा- तृषा कृष्णन

किलर सूप- कोंकणा सेन शर्मा

पोचर- निमिषा सजयन (विनर)

रात जवान है- अंजलि आनंद

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

राजेश तैलंग- बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

राजेंद्र चावला- फ्रीडम एट मिडनाइट

राजेश खट्टर- मर्डर इन माहिम

फैजल मलिक- पंचायत सीजन 3

दिब्येंदु भट्टाचार्य- पोचर (विनर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

दिव्या दत्ता- बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

निधि बिष्ट- मामला लीगल है

साईं ताम्हणकर- मनवत मर्डर्स

कानी कुसरुति- पोचर (विनर)

प्रिया बापट- रात जवान है

बेस्ट राइटर

आनंद तिवारी, आत्मिका डिडवानिया, करण सिंह त्यागी- बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

सूर्या मनोज वंगाला, पद्मावती मल्लादी, जय कृष्णा- बृंदा

अभिनंदन गुप्ता, गुंदीप कौर, अद्वितिया करेंग दास, दिव्य निधि शर्मा, रेवंता साराभाई, एथन टेलर- फ्रीडम एट मिडनाइट

रिची मेहता, गोपन चिदंबरन- पोचर (विनर)

ख्याति आनंद पुथरन- रात जवान है

फीचर फिल्म नॉमिनेशन

बेस्ट फिल्म

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (विनर)

अमर सिंह चमकीला

फैमिली

गर्ल्स विल बी गर्ल्स

कोट्टुक्काली (द एडमेंट गर्ल)

लापता लेडीज

मंजुम्मेल बॉयज

पदातिक

पैराडाइज

रिमडोगिटांगा (रैप्चर)

बेस्ट डायरेक्टर

पायल कपाड़िया- ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (विनर)

इम्तियाज अली- अमर सिंह चमकीला

शुचि तलाटी- गर्ल्स विल बी गर्ल्स

चिदंबरम- मंजुम्मेल बॉयज

डोमिनिक संगमा- रिमडोगिटांगा (रैप्चर)

बेस्ट एक्टर

पृथ्वीराज सुकुमारन- आदुजीविथम (द गोट लाइफ)

दिलजीत दोसांझ- अमर सिंह चमकीला (विनर)

अभिषेक बच्चन- आई वांट टू टॉक

सोरी- कोट्टुक्कली (द एडमैंट गर्ल)

चंदन सेन- माणिकबाबुर मेघ (द क्लाउड एंड द मैन)

बेस्ट एक्ट्रेस

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट- कानी कुश्रुति

गर्ल्स विल बी गर्ल्स- प्रीति पाणिग्रही

कोट्टुक्कली (द एडमैंट गर्ल)- अन्ना बेन

पैराडाइज- दर्शना राजेंद्रन (विनर)

उलोझुक्कू (अंडरकरंट)- उर्वशी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

अंजन दत्त- चलचित्रा एखोन

राघव जुयाल- किल

विजयराघवन- किष्किंधा कांडम

रवि किशन- लापता लेडीज (विनर)

महेंद्र परेरा- पैराडाइज

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

दिव्या प्रभा- ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट

कानी कुसरुति- गर्ल्स विल बी गर्ल्स (विनर)

साई अभिनया- कोट्टुक्कली (द एडमैंट गर्ल)

छाया कदम- लापता लेडीज

पार्वती थिरुवोथु- उलोझुक्कु (अंडरकरंट)

बेस्ट राइटर

आनंद एकार्शी- अट्टम (विनर)

पायल कपाड़िया- ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट

बिप्लब गोस्वामी, स्नेहा देसाई, दिव्य निधि शर्मा- लापता लेडीज

चिदम्बरम- मंजुम्मेल बॉयज

डोमिनिक संगमा- रिमडोगिटटांगा (रैप्चर)

बेस्ट सिनेमाटोग्राफी

आदुजीविथम (द गोट लाइफ)- सुनील केएस

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट- रणबीर दास (विनर)

किल- रफी महमूद

मंजुम्मेल बॉयज- श्याजू खालिद

रिमडोगिटटांगा (रैप्चर)- तोजो जेवियर

बेस्ट एडिटिंग

आरती बजाज- अमर सिंह चमकीला

शिवकुमार वी. पणिक्कर- किल (विनर)

विवेक हर्षन- मंजुम्मेल बॉयज

श्रीजीत मुखर्जी- पदातिक

ए श्रीकर प्रसाद- पैराडाइज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+