ग्राउंड छोड़ अब स्टेज पर ठुमके लगाएंगे ये क्रिकेटर्स, 'झलक दिखला जा' शो में इन खिलाड़ियों की होगी एंट्री
डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिख ला जा 10' में इस बार कई क्रिकेट प्लेयर्स की एंट्री हो सकती है और छोटे पर्दे पर धमाल मचने वाला है।
मुंबई, 20 जुलाईः टीवी का फेमस सेलेब्रिटी रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' पूरे 5 साल के बाद फिर से वापसी कर रहा है। इस शो के मेकर्स दशर्कों को अपनी तरफ खींचने और एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ाने के लिए कुछ नया करने की सोच रहे हैं। खबर है कि धीरज धूपर, निया शर्मा और नीति टेलर का नाम इस डांसिंग रिएलिटी शो के लिए फाइनल किया जा चुका है और मेकर्स कई क्रिकेटर्स को भी इस शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'झलक दिख ला जा 10' शो में इस बार कई क्रिकेट प्लेयर्स की एंट्री हो सकती है और छोटे पर्दे पर धमाल मचने वाला है।

कई क्रिकेटर्स शो में हो सकते हैं शामिल
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, श्रीलंका के फेमस बॉलर लसित मलिंगा और भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर रह चुके हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर्स इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। खबर है कि मेकर्स ने इन सभी सेलेब्रिटी क्रिकेटर्स से संपर्क किया है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।

क्रिकेट के साथ डांसिंग का हुनर
जानकारी के अनुसार फिलहाल भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इस शो की डील साइन कर ली है और उनका इसमें हिस्सा लेना लगभग तय है। आपको बता दें कि ये सभी क्रिकेटर्स न सिर्फ अपने खेल में बादशाह साबित हो चुके हैं बल्कि ये सभी डांस भी बहुत अच्छा करते हैं। क्रिकेट खेलने के साथ साथ डांसिंग में भी इनका कोई जोड़ नहीं है।

4 क्रिकेटर्स से किया गया है संपर्क
चैनल ने खुद इस बारे में कहा है कि उन्होंने इन चारों क्रिकेटर्स से संपर्क किया है लेकिन जहां तक डील साइन करने की बात है तो इस बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है। हालांकि युवराज सिंह ने शो में आने के लिए हामी भरी है। पिछले कुछ समय से इस शो के मेकर्स माधुरी दीक्षित से संपर्क कर रहे हैं ताकि वह यहां पर बतौर जज के रूप में शामिल हो सके।

काजोल को जज बनाना चाहते थे मेकर्स
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित पहले भी 'झलक दिखला जा' शो की जज रह चुकी हैं। हालांकि इस बार शो के मेकर्स ने काजोल को बतौर जज लाने का मन बनाया था लेकिन किसी कारण के चलते काजोल ने शो करने से इनकार कर दिया। काजोल के मना करने के बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस एंड डांसर माधुरी दीक्षित से बात की जा रही है।

माधुरी दीक्षित बनेंगी जज
टीवी के पॉपुलर सेलेब्रिटी डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के मेकर्स ने अपना पुराना और सबसे दमदार कार्ड खेलने का मन बना लिया है। इस शो में फिलहाल माधुरी दीक्षित का नाम फाइनल कर दिया गया है जो कि नोरा फतेही के साथ इस शो को जज करेंगी। आपको बता दें कि दोनों ही दमदार डांसर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications