Weekend Ka Waar Update: फेमस क्रिकेटर की बहन ने ली 'बिग बॉस 19' में एंट्री, अब बदलेगा घर का माहौल!
अभिनेत्री, मॉडल और डायरेक्टर मालती चाहर इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। खबरें तेज़ हैं कि वह सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में वाइल्डकार्ड एंट्री ले ली है। इसकी पुष्टि लाइवफीड अपडेट्स नाम के ट्वीटर अकाउंट ने की है। मालती भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं।

मनोरंजन उद्योग में कदम रखने से पहले मालती ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट रह चुकी मालती को 'मिस फोटोजेनिक' का टाइटल भी मिल चुका है। अभिनय की शुरुआत उन्होंने 2018 में निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' से की थी, जिसमें उन्होंने रुबीना का किरदार निभाया।
15 नवंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मीं मालती चाहर एक बहुप्रतिभाशाली शख्सियत हैं। वह न सिर्फ एक अभिनेत्री हैं, बल्कि मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और फिल्म निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। मालती का संबंध एक चर्चित क्रिकेटिंग परिवार से है-वह भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर की बहन हैं और उनके चचेरे भाई राहुल चाहर भी भारतीय क्रिकेट से जुड़े हैं।
अभिनय से निर्देशन तक का सफर
मालती ने 2022 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्क पश्मीना' में भी अभिनय किया। अभिनय के अलावा, उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है। वे सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
'बिग बॉस 19' में एंट्री से बदल सकता है गेम
फिलहाल शो में शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बदेशा वाइल्डकार्ड के तौर पर प्रवेश कर चुके हैं। घर में अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना जैसे प्रतिभागी पहले से मौजूद हैं। अगर मालती चाहर शो में आती हैं, तो उनकी तेजतर्रार और आत्मविश्वासी पर्सनालिटी शो की दिशा बदल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications