Crew Teaser: कृति सेनन, तब्बू और करीना कपूर की 'क्रू' का मजेदार टीजर हुआ रिलीज, अब कुर्सी की पेटी बांध लीजिए..
Crew Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रू' से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। लोगों के दिलों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता को और अधिक बढ़ाते हुए मूवी का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
'क्रू' का मजेदार टीजर हुआ रिलीज
फिल्म 'क्रू' के टीजर में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन एयर होस्टेस बनकर फुल ऑन ड्रामा करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पहले ही फिल्म से तीनों एक्ट्रेसेस का लुक सामने आ गया था। रेड कलर के 'क्रू' आउटफिट में तीनों का लुक कमाल का नजर आ रहा है। वहीं टीजर में तीनों एक्ट्रेसेस की परफॉर्मेंस देख लोग हैरान हो गए हैं।

एयर होस्टेस की नौकरी से एक्ट्रेसेस हुईं परेशान
फिल्म के टीजर की शुरुआत 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है' जैसे डायलॉग से होती है। टीजर में दिखाया गया है कि तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर अपनी एयर होस्टेस की नौकरी से बेहद परेशान हो चुकी हैं और इससे पीछा छुड़ाने के लिए कुछ भी करने लग जाती हैं।
करीना कपूर खान का दिखा अलग अंदाज
टीजर में करीना कपूर खान 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। 'क्रू' के टीजर को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है। टीजर में कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं।
29 मार्च 2024 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस के साथ दिलजीत दोसांझ और खेसारी लाल यादव भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके डायरेक्टर राजेश कृष्णन हैं। ये फिल्म आगामी 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications