Crew OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही है फिल्म 'क्रू', जानें कब और कहां देख सकते हैं ये मूवी
Crew OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर खान की फिल्म 'क्रू' ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ओटीटी पर रिलीज हो रही है फिल्म 'क्रू'
खबर है कि फिल्म 'क्रू' आगामी 24 मई 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में जो लोग इसे थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं वह अब घर बैठे ही इस मूवी का मजा ले सकते हैं। फिल्म 'क्रू' में कृति सेनन, करीना कपूर खान और तब्बू ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा भी कैमियो करते जर आए हैं।

फिल्म 'क्रू' की दमदार कहानी
फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस एक एयरलाइन कंपनी में क्रू के तौर पर काम करती हैं, जो कि दिवालिया होने की कगार पर है। उस कंपनी की इस कदर हालत खराब है कि कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन तीनों के पास एक सुनहरा मौका आता है, जिससे कि उनकी जिंदगी बदल सकती है, लेकिन इसके चक्कर में तीनों बुरी तरह से फंस जाती हैं।
24 मई 2024 को ओटीटी पर रिलीज होगी 'क्रू'
फिल्म की कहानी लोगों को काफी जबरदस्त लगी थी। साथ ही तीनों एक्ट्रेसेस की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी। क्रू की ओटीटी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार वह मौका आ गया है जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 24 मई 2024 को रिलीज होने वाली है।
'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था
आपको बता दें कि फिल्म क्रू गत 29 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर राजेश कृष्णन हैं। क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स और कम्यूनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनाया गया है। 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications