उज्जैन में बवाल मचने के बाद लोगों ने रणबीर-आलिया को कहा 'सबक सिखाना है', ट्विटर पर फिर ये चीज हुई वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन के महाकाल मंदिर में घुसने नहीं दिया गया। इस हंगामे के बाद ट्विटर पर 'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र' का ट्रेंड एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 7 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रियर लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आगामी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बड़ी बजट वाले फिल्म के रिलीज होने में अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हुए हैं। ऐसे में फिल्म कलाकार और डायरेक्टर अयान मुखर्जी मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में तीनों हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे लेकिन वहां उन लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल हिंदू संगठनों ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने पर जमकर बवाल काटा। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया को मंदिर में घुसने नहीं दिया गया। इस हंगामे के बाद ट्विटर पर भी 'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र' का ट्रेंड एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स आलिया और रणबीर पर अपना गुस्सा निकलाने में लग गए हैं।

Recommended Video

    Ujjain पहुंचे Ranbir-Alia के खिलाफ Protest, बिना दर्शन ही लौटना पड़ा | वनइंडिया हिंदी | *News
    ट्विटर पर हो रहा है 'ब्रह्मास्त्र' का बॉयकॉट

    ट्विटर पर हो रहा है 'ब्रह्मास्त्र' का बॉयकॉट

    खबर है कि ट्विटर पर एक बार फिर से #BoycottBramhashtra, #Brahmastra, #boycottaliabhatt और #boycottranbirkapoor ट्रेंड हो रहा है। इन हैशटैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स फिर से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और करण जौहर पर सीधे तौर पर निशाना साध रहे हैं। लोग उन सभी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ यूजर्स सीधे तौर पर कह रहे हैं- बीफ खाने वाले रणबीर कपूर और कट्टरपंथी महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट का बॉयकॉट करो।

    मंदिर के बाहर लोगों ने मचाया बवाल

    आपको बता दें कि गत मंगलवार को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए मूवी के लीड हीरो रणबीर कपूर, लीड हीरोइन आलिया भट्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए थे। उनकी गाड़ी जैसे ही मंदिर के बाहर पहुंची, हिंदू संगठनों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने मंदिर के बाहर इतना बवाल मचाया कि रणबीर और आलिया दोनों ही मंदिर के अंदर नहीं जा सके।

    अयान मुखर्जी ने की महाकाल मंदिर में पूजा

    लोगों ने रणबीर और आलिया को मंदिर के अंदर घुसने नहीं दिया। हालांकि अयान मुखर्जी ने महाकाल के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने विधि-विधान से महाकाल की पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के लिए महाकाल से प्रार्थना भी की। महाकाल मंदर में पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की है।

    वायरल हो रहा है रणबीर का पुराना वीडियो

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर एक बार फिर से लोग अपना गुस्सा उतारने लगे हैं। इसके कई कारण सामने आ रहे हैं। दरअसल रणबीर कपूर का 11 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बीफ खाने वाली बात कही है। वहीं आलिया भट्ट ने भी हाल ही में कहा था कि जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं, वो उनकी फिल्म देखने न जाएं। इस पर लोगों ने उन्हें घमंडी कहा था।

    ट्रेलर देखकर ही शुरू हो गया था फिल्म का बॉयकॉट

    वहीं जब पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब लोगों ने नोटिस किया था कि रणबीर कपूर जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुस रहे हैं। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा भरा हुआ है जो कि सोशल मीडिया के जरिए उन पर फूट रहा है। लोग इसके चलते फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बॉयकॉट करने में लगे हैं।

    स्टार किड्स को मौका देते हैं करण जौहर

    स्टार किड्स को मौका देते हैं करण जौहर

    आपको बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं, जो कि पिछले काफी समय से नेपोटिज्म और सुशांत सिंह राजूपत की वजह से लोगों के मन में नेगेटिव जगह बना चुके हैं। लोगों का कहना है कि करण जौहर सिर्फ स्टार किड्स को बढ़ावा देते हैं और आउटसाइडर्स को एक भी मौका नहीं देते हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस करण से इसी बात को लेकर गुस्सा नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाइगर' के प्रोड्यूसर भी करण जौहर थे और उस फिल्म का हाल भी बहुत बुरा साबित हुआ।

    9 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

    9 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में कैमियों में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के स्क्रीन पर दिखाई देने की भी बात कही जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं और इस फिल्म का बजट करीब 410 करोड़ रुपये है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+