इडियाज गॉट लेटेंट विवाद में रणवीर अल्लाहबादिया को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी विदेश जाने की अनुमति
Ranveer Allahbadia News: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके जब्त पासपोर्ट लौटाने की आदेश दिए हैं। अब रणवीर विदेश यात्रा कर सकेंगे। कोर्ट ने ये फैसला असम और महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जांच पूरी होने के बाद दिया है। रणवीर के सुनवाई पर फैसला जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच ने दिया है।
रणवीर अपने पासपोर्ट के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ब्यूरो से संपर्क करेंगे। इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर ने माता-पिता को लेकर एक टिप्पणी की थी, इसके बाद से वो कानूनी पचड़ें पर फस गए थे।

इंडियाज गॉट लेटेंट समय रैना का शो था। जिसके एक एपिसोड में रणवीर ने कहा था, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हुई थी। जिसके बाद खूब बवाल हुआ और अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में टिप्पण करते हुए रणवीर के बयान को शर्मनाक और अश्लील बताया था।
मामले की जांच करते हुए 18 फरवरी को रणवीर को पासपोर्ट ठाणे की नोडल साइबर पुलिस के पास जमा करने का आदेश दिया था। तभी से उनका पासपोर्ट पुलिस के पास जमा है। साथ ही उनके पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' पर कंटेंट रिलीज करने पर रोक लगा दी थी। 3 मार्च को सुनवाई के दौरान रणवीर के पॉडकास्ट से ये रोक हटा ली गई। रणवीर की तरफ से कोर्ट में सीनियर एडवोकेट अभिनव चंद्रचूड़ पेश हुए थे। हालांकि समय रैना ने भी अपने यूट्यूब चैनल से शो के सारे एपिसोड हटा लिए हैं। दोनों के ऊपर अभी भी कार्रवाई चल रही है। रणवीर से साथ एपिसोड में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications