'मेरे पति ने मुझे दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते देखा, लेकिन.....', निजी जिंदगी पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, 19 मार्च: फिल्म स्टार्स की निजी जिंदगी भी चुनौती भरी होती है, क्योंकि कई बार उनका पार्टनर ऑनस्क्रीन दूसरे के साथ रोमांस करता है और उन्हें ये सब देखकर बर्दाश्त करना पड़ता है। अब हॉलीवुड की एक एक्ट्रेस कैथरीन टायल्डस्ले ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोले हैं। साथ ही बताया कि कैसे उनके पति ने एक बार उन्हें दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते हुए देखा था।

खुद पति को बुलाती हैं
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर एक्टर सेक्स सीन करते हुए ये सोचते हैं कि उनके पार्टनर वो ना देंखे, लेकिन कैथरीन का मामला अलग है। वो खुद अपने पति को ये सीन देखने के लिए आमंत्रित करती हैं। इसके अलावा वो उस सीन से जुड़ी सलाह भी अपने पति से मांगती हैं।

कई रिश्ते टूटे
पिछले साल आईटीवी थ्रिलर व्यूप्वाइंट में 38 वर्षीय कैथ ने रोमांस किया था, लेकिन उनके पति को उससे दिक्कत नहीं हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि अभी वो टॉम पिटफील्ड के साथ जिंदगी गुजार रही हैं, लेकिन उनके पहले कई रिश्ते थे, जो उनके काम की वजह से खत्म हो गए। टॉम बहुत ही कूल शख्स हैं, वो सेक्स सीन देखने के बाद भी साथी एक्टर से जलन नहीं करते हैं।

ये है वजह
कैथरीन ने जोर देकर कहा कि अगर मैं कोई सेक्स सीन कर रही हूं और टॉम सेट पर मौजूद हों तो ये मेरे लिए अच्छा रहता है। टॉम जब वहां पर रहेगा तो वो खुद देखेगा कि ये टीवी पर जितना सेक्सी दिखता है, वास्तव में उतना नहीं रहता है। वैसे उन्होंने 2016 में टॉम से शादी की थी। उनका एक सात साल का बेटा भी है, जबकि वो जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

कभी नहीं ठुकराया रोल
एक्ट्रेस के मुतााबिक टॉम बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वो रोजाना बेटे को उठाते हैं और उसे स्कूल ले जाते हैं, क्योंकि वो गर्भवती होने की वजह से ज्यादा काम नहीं कर सकती हैं। उनको एक्टिंग में काफी दिलचस्पी है। उनको जब भी कोई रोल मिला है, उन्होंने उसे ठुकराया नहीं, भले ही वो कैसा भी हो। आगे भी वो इसी तरह काम जारी रखेंगी और उन्हें उम्मीद है कि टॉम उनका पूरा साथ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications