Coolie Box Office Opening Day: पहले ही दिन 100 करोड़ी हो जाएगी रजनीकांत की फिल्म, 'वॉर 2' के मेकर्स घबराए!

Coolie Box Office Opening Day Prediction: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसका क्लैश बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म 'वॉर 2' हो रहा है। ये भी इसी दिन रिलीज हुई है। दर्शकों के बीच दोनों ही फिल्मों को देखने का क्रेज है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर इस दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को भी मिल रही है।

शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कूली' भारत और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' के मुकाबले अच्छी कमाई कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म 'कूली' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रिडिक्शन किया है। जिसे जानने के बाद वॉर 2 के मेकर्स की नींद उड़ सकती है।

Coolie Box Office Opening Day Prediction

रिपोर्ट्स की माने तो रजनीकांत की फिल्म 'कूली' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80 से 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। दूसरी तरफ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के ऊपर भी जा सकता है। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ रजनीकांत की पॉपुलैरिटी और कूली का क्रेज है। क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अगर फिल्म 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती है तो ये रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। इसके पहले इतनी कमाई करने वाली कोई भी फिल्म रजनीकांत के फिल्मोग्राफी में शामिल नहीं है।

इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर का कैमियो धांसू होने वाला है। उनका रजनीकांत के साथ फाइट सीक्वेंस भी है। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। ये पहली बार है जब वो रजनकांत के साथ काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+