क्या कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को करेंगे Expose? कहा- चैट्स करूंगा रिलीज और फिर सबकुछ..
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक तरफ जहां महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक्ट्रेस जैकलीन को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए उन्हें जेल से लव लेटर्स लिखते हैं, वहीं दूसरी तरफ जैकलीन कॉनमैन सुकेश और उससे से जुड़ी किसी भी बात को साफ इग्नोर करती नजर आती हैं। अब कॉनमैन सुकेश ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन के खिलाफ कुछ 'अनदेखे' सबूतों को उजागर करने की धमकी दी है।
जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से की है ये खास गुजारिश
आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सुकेश को उनके खिलाफ जानकारी देने से रोकने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की भी गुजारिश की थी।

सुकेश ने स्क्रीनशॉट्स को एक्सपोज करने का किया दावा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कॉनमैन सुकेश ने जैकलीन का नाम लिए बगैर एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह जल्द ही एक व्यक्ति को एक्सपोज करने वाले हैं। इसके लिए वह उस व्यक्ति के चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और रिकॉर्डिंग्स को रिलीज करेंगे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुकेश ने दावा किया है कि उसने इस व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए उसे पेमेंट की थी, ताकि इस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अपने प्रमुख सहयोगी के खिलाफ बढ़त मिल सके।
सुकेश की चिट्ठी के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जैकलीन
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है- दुनिया को सच्चाई जानने की जरूरत है। असली सच। वहीं सुकेश की चिट्ठियों को लेकर जैकलीन फर्नांडीज गत 20 दिसंबर 2023 (बुधवार) को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। उन्होंने मंडोली जेल के अधीक्षक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को निर्देश देने की मांग की है कि वह सुकेश चंद्रशेखर को उनके बारे में कोई और चिट्ठी, बयान या मैसेज जारी करने की अनुमति न दे।
चिट्ठी में परेशान करने वाली बातें लिखी हैं
जैकलीन की याचिका में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी का हवाला देते हुए कहा गया है कि इसमें परेशान करने वाली कई बातें लिखी गई हैं। मीडिया ने भी इसे खूब छापा है। याचिका में आगे कहा गया है कि चंद्रशेखर जैकलीन से संपर्क स्थापित करने के मकसद के साथ गवाहों से छेड़छाड़ की कोशिश भी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications