साउथ एक्टर नागार्जुन के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, करोड़ों रुपये की जमीन का है मामला
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। तेलंगाना पुलिस ने एनजीओ जनम कोसम मनसाक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष कासिरेड्डी भास्कर रेड्डी की शिकायत के आधार पर अभिनेता नागार्जुन के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि नागार्जुन ने सैकड़ों करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीन पर अवैध रूप से एन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया है।
विवादित जमीन थम्मीदिकुंटा झील के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) और बफर जोन में आती है। रेड्डी ने दावा किया कि नागार्जुन कई सालों से अतिक्रमण की गई जमीन से काफी अवैध पैसा कमा रहे हैं। वे इन कथित अपराधों के लिए अभिनेता की गिरफ्तारी सहित उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताते चलें कि हाल ही में, हैदराबाद में नागार्जुन के एन-कन्वेंशन सेंटर को 24 अगस्त को HYDRAA द्वारा आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया गया था, जिससे पास की झील पर संभावित अतिक्रमण की चिंता बढ़ गई थी। जवाब में, नागार्जुन ने तुरंत उच्च न्यायालय से स्थगन ले लिया था, जिसमें विध्वंस को गैरकानूनी करार दिया गया और इस बात पर जोर दिया गया कि जमीन कानूनी तौर पर प्रलेखित है।
नागार्जुन ने ट्वीट किया कि मैं ये दोहराना चाहूंगा कि जिस जमीन पर एन-कन्वेंशन बनाया गया है, वो पट्टा दस्तावेज वाली जमीन है। इसके अलावा एक परसेंट जमीन पर भी अतिक्रमण नहीं किया गया है। आंध्र प्रदेश भूमि अतिक्रमण (निषेध) अधिनियम की विशेष अदालत ने 24 फरवरी, 2014 को एक आदेश पारित करते हुए कहा था कि तुम्मिडिकुंटा झील में कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है।
अब औपचारिक दलीलें पहले ही माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जा चुकी हैं। मैं देश के कानून और फैसले का पालन करूंगा। तब तक, मैं आपसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि आप अटकलों, किसी भी तरह की अफवाहों, तथ्यों की गलत व्याख्या में शामिल न हों।
हालांकि एक्टर ने इस मसले पर ट्वीट कर ही ये सब बातें कहीं। उनकी तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। ऐसे में अब एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज होने की खबरों ने फैंस को परेशान करके रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications