हार्ट अटैक के 2 महीने बाद काम पर लौटे सुनील ग्रोवर, ऋषिकेश में शुरू करेंगे शूटिंग
मुंबई, 23 मार्च: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए खुशखबरी है। करीब दो महीने पहले हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले सुनील अब पूरी तरह से फिट हैं और जल्द ही अपने फैंस को नजर आने वाले हैं। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हाल ही में बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो घर पर आराम कर रह थे। ऐसे में अब सुनील फिर से अपने काम पर लौटने के लिए तैयार हैं।

हार्ट अटैक के बाद काम पर लौटे
बुधवार को एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जब वह ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि सुनील अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन के करीबी ने बताया कि 'सुनील अपनी फिटनेस और हेल्दी फूड डाइट को फॉलो कर रहे हैं।' साथ की पॉजिटिव विजन के साथ हार्ट अटैक से उभर चुके हैं।

ऋषिकेश में शुरू करेंगे शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक अब उनका पूरा फोकस काम पर है जल्द ही वो अपने प्रोजक्ट पर काम करना शुरू कर देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी 24 मार्च से ऋषिकेश में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करेंगे। साथ ही फूड, योग और फिटनेस पर पूरा फोकस करेंगे। एक्टर हार्ट अटैक के बाद अपनी फिटनेस को लेकर काफी हार्ड वर्क कर रहे हैं, जिसके बाद एक बार फिर अपने काम पर वापसी कर रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे सुनील
बुधवार सुबह सुनील ग्रोवर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि 44 साल के सुनील अपनी हेल्थ को लेकर काफी सीरियस है। वो शूटिंग के दौरान भी योग और हेल्दी डायट लेने में कोई आनाकानी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन ने आजादी का अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया और परफॉर्म भी किया था, इस इवेंट को दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था।

'सनफ्लावर' में आए थे नजर
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें सुनील ग्रोवर को आखिरी बार वेब सीरीज सनफ्लावर में देखा गया था, जिसका प्रीमियर ZEE5 पर हुआ था। उन्होंने सीरीज में सोनू सिंह की भूमिका निभाई थी। याद रहे कि एक्टर ने फैंस उस वक्त काफी सदमे में थे, जब उनको पता लगा कि उनको हार्ट अटैक आया है। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications