कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद नहीं आ पाया था होश
फेमस कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान आए हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
मुंबई,
id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

लगातार लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर थे राजू
एम्स के डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव की हालत में थोड़ा सुधार हुआ था लेकिन वह बहुत ही कम था। उनकी स्थिति हर रोज चिंतानक बनी रहती थी। निधन से पहले राजू श्रीवास्तव की पूरा परिवार दिल्ली के एम्स में मौजूद था। वहीं दुनिया भर में फैन्स उनके लिए दुआएं कर रहे थे। राजू लगातार लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर थे। राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि बेहोशी की वजह से उनकी हालत नाजुक ही बनी हुई थी।
Recommended Video

10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक
आपको बता दें कि गत 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। अचानक ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों को लगा कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से ही ऐसा हुआ है। इसके तुरंत बाद जिम के स्टाफ उन्हें दिल्ली के एम्स में लेकर पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कराया गया। राजू को लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था। डॉक्टर्स उनके होश में आने का इंतजार कर रहे थे।

राजू श्रीवास्तव को थी हार्ट से जुड़ी समस्या
एनबीटी की खबर के अनुसार राजू श्रीवास्तव को हार्ट से जुड़ी समस्या पहले भी हो चुकी थी। बताया जाता है कि हार्ट की तकलीफ की वजह से पहली बार उन्हें 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी बार 7 साल पहले राजू श्रीवास्तव हार्ट की समस्या के चलते ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। आपको बता दें कि हार्ट की समस्या दिखाई देने के बाद इलाज के दौरान स्टेंट भी डाला गया था।
58 की उम्र में हुआ निधन
राजू श्रीवास्तव के परिवार ने आज सुबह बताया कि कॉमेडियन का निधन हो गया है। वह आखिरी समय तक होश में नहीं आ पाए थे। 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव का ब्रेन सही तरीके से रेस्पॉन्स नहीं कर रहा था और इसी के चलते उन्हें होश नहीं आ पाया था। डॉक्टरों के अनुसार होश न आने की वजह से सही से उनका ट्रीटमेंट नहीं हो पा रहा था। सही ट्रीटमेंट के लिए राजू श्रीवास्तव का होश में आना बहुत ही जरूरी था लेकिन उससे पहले की उनका निधन हो गया।

जिम के लोगों ने बताई थी ये बात
वहीं जिस जिम में राजू वर्कआउट कर रहे थे वहां के स्टाफ का कहना है कि राजू बिल्कुल फिट नजर आ रहे थे। वह बेहोश होने के काफी देर पहले से जिम में मौजूद थे और एक्सरसाइज कर रहे थे। वह अन्य लोगों की तरह बिल्कुल नॉर्मल नजर आ रहे थे। वह आराम से ट्रेडमिल पर वॉकिंग कर रहे थे लेकिन अचानक ही वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।












Click it and Unblock the Notifications