Lock Upp: जेल में फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारुखी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक

मुंबई, 25 मार्च: ओटीटी का शो लॉक अप इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में सबसे चर्चित चेहरा स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी हैं। लॉक अप के नवीनतम एपिसोड के दौरान मुनव्वर फारूकी इतने भावुक हो गए कि उन्हें जेलर करण कुंद्रा को संभालना पड़ा। गेम के दौरान एक ऐसा समय आया कि मुनव्वर भावुक हो गए, वे अपने पेरेंट्स से बात करना चाह रहे थे।

करण ने मुनव्वर को गले से लगा लिया और...

करण ने मुनव्वर को गले से लगा लिया और...

ऑल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को साझा किए गए शो के एक नए प्रोमो में जेलर करण कुंद्रा को मुनव्वर को रोता देख जेल में प्रवेश करते दिखाया गया है। करण ने मुनव्वर को गले से लगा लिया और उसे सांत्वना दी। इस दौरान करण कुंद्रा भी भावुक हो गए। कऱण मुनव्वर से कहते हैं कि, "जब तू हंसता है ना, तो पूरी कंट्री हंसती है। आज तू रो रहा है ना, तो पूरी कंट्री और मैं भी रो रहा हूं.. तू स्वीटहार्ट है।

'जिनकी कॉल के लिए तू वेट कर रहा है ना, वे सब...'

जेलर करण मुनव्वर से कहते हैं कि, जिनकी कॉल के लिए तू वेट कर रहा है ना, वे सब तुझे देख रहे हैं, वे तुम्हारे साथ हैं और 24 घंटे तुझे देख रहे हैं। उनकी दुनिया तेरे साथ है, पूरे हिंदुस्तान की दुआएं तेरे साथ हैं। करण के इस स्वाभाव के चलते उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। मुनव्वर की तारीफ हाल ही में कंगना रनौत ने भी की थी। कंगना शो के अन्य कंटेस्टेंट से कहती हैं कि देखिए मुनव्वर ने आपके लिए एक उदाहरण सेट करके रख दिया है, वो सबसे अधिक बीमार होने के बावजूद भी इतना अच्छा खेल रहा है, इसलिए वो आप सभी के लिए एक उदाहरण है।

कंगना ने की मुनव्वर की तारीफ

कंगना ने की मुनव्वर की तारीफ

कंगना आगे कहती हैं कि, कंगना मुनव्वर से कहती हैं कि आपके पास जो है, अगर उसे बरकरार रखते हो तो आप सही रास्ते पर हो। हालांकि कंगना ने मुनव्वर को इस दौरान चेतावनी भी दी और कहा कि अपने फायदे के लिए दूसरों को लड़वाना भी सही नहीं है। कंगना का इशारा उस लड़ाई को लेकर था जो एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शर्मा और करणवीर वोहरा के बीच हुई थी।

कौन है मुनव्वर फारूकी

कौन है मुनव्वर फारूकी

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और पिछले साल एक महीने तक इंदौर की जेल में बंद भी रहे हैं। उनपर स्टैंड अप शो में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगते रहे हैं। वो अक्सर अपने शो हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं। हालांकि मुनव्वर ने अब स्टैंडअप कॉमेडी छोड़ दी है। मुनव्वर का बेंगलुरू के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाले शो पुलिस ने कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद से ही उन्होंने कॉमेडी की दुनिया को छोड़ने का फैसला सुना दिया। हालांकि फैंस का यह कहना था कि मुसलमान होने की वजह से उनपर यह आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+