कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लाइव शो के दौरान पत्नी गिन्नी को कह दी ऐसी बातें, बाद में मांगनी पड़ी माफी

कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी को लाइव शो के दौरान सॉरी बोल रहे हैं।

मुंबई, 28 जूनः देश के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों टीवी शो से ब्रेक लेकर लाइव परफॉरमेंस देने के लिए कनाडा पहुंचे हैं। वह इस टूट पर कपिल शर्मा शो के पूरी टीम के साथ हैं। लाइव शो के लिए उनके साथ चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा अभिषेक मौजूद हैं। ये सभी लोग कनाडा में लाइव ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए पहुंचे हैं। वहीं कपिल शर्मा भी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने फैन्स को अपना अपडेट देते रहते हैं। अब कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी को लाइव शो के दौरान सॉरी बोल रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अपनी पत्नी गिन्नी को सॉरी कहना पड़ा।

kapil sharma

भीड़ के सामने पत्नी को मारा था ताना
दरअसल कपिल शर्मा शो की टीम के कनाडा में दो लाइव परफॉरमेंस आयोजित किए गए हैं, जिनमें से एक 25 जून को कनाडा के वैंकूवर में हो चुका है और दूसरा आगामी 3 जुलाई को टोरंटो में आयोजित होने वाला है। किसी भी व्यक्ति को अगर इस शो में जाना है, तो उसके लिए कपिल ने एक लिंक भी शेयर किया है, जहां से फैंस इस लाइ शो का टिकट ले सकते थे। अपने लाइव परफॉरमेंस के दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला को ट्रिब्यूट भी दिया था। अब एक और वीडियो आया है, जिसमें वह अपनी रियल लाइफ पत्नी गिन्नी चतरथ से माफी मांग रहे हैं। इस वीडियो में कपिल शर्मा स्टेज पर हैं। वहीं, हजारों की भीड़ सामने बैठी हुई है। उस भीड़ से वह कह रहे हैं- आप सबके लिए, गिन्नी तू मेरी कभी नहीं सुनती। देख कितने लोग मुझे सुनने आए हैं।

कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को कहा सॉरी
कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है- सॉरी गिन्नी चतरथ। दरअसल वीडियो में कपिल शर्मा ने लाइव शो के दौरान अपनी पत्नी गिन्नी को ताना मारा था। इस कुछ सेकंड की क्लिप के बाद उनके सहयोगियों के साथ-साफ फैन्स की भी हंसी छूट गई। सभी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लाफिंग इमोजी शेयर किया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने एक ग्राफिक शेयर किया था। इसमें लिखा था, टोरंटो में 3 जुलाई, दिन रविवार, रात 8 बजे। वैंकूवर, 25 जून, दिन शनिवार रात 7 बजे। इसके साथ लोकेशन और फोन नंबर और टिकट बुक करने के लिए एक साइट का यूआरएल भी दिया गया था लेकिन फिलहाल तो कपिल शर्मा अपनी बीवी से सॉरी मांगने के लिए सुर्खियों में छा गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+