Coldplay Ticket Scam: मुंबई के वकील ने बुक माय शो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, क्या है मामला?
Complaint against BookmyShow: टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो की बीते दिनों खूब मौज आई, जब साल 2025 में होने वाले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट साफ तौर पर दिखी। लोग टिकट्स बुक कराने के लिए भिड़ते दिखे। अब बुकमायशो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोस्ट अवेटेड कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री से जुड़े घोटाले का आरोप लगाया गया है। बुक माय शो ने इन आरोपों को लेकर दिये बयान में भी काफी कुछ कहा है।
बताते चलें कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जनवरी 2025 में होने वाले इन कॉन्सर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को अलग ही लेवल पर बढ़ाया हुआ है। मगर इस बीच कथित टिकटिंग की परेशानियों के चलते कई लोगों की एक्साइटमेंट निराशा में बदल गई।

वर्टिस पार्टनर्स के संस्थापक भागीदार अमित व्यास ने बुकमायशो और लाइव नेशन एंटरटेनमेंट दोनों पर टिकट एक्सेस में हेराफेरी करने, बॉट्स और ब्लैक-मार्केट विक्रेताओं को टिकट हथियाने में सक्षम बनाने का आरोप लगाया है, जिन्हें बाद में वियागोगो जैसे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कीमतों पर बेचा गया।
वकील के आरोपों में उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और भारतीय आपराधिक कानून के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बुकमायशो पर बिक चुके टिकट बाद में रीसेल साइट्स पर उनके मूल मूल्य से 30 से 50 गुना अधिक कीमत पर पाए गए। इसके कारण आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच शुरू की है और व्यास ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की योजना बनाई है।
बुकमाईशो ने आरोपों से किया इनकार
बताते चलें कि बुकमाईशो ने इन सभी आरोपों को सिरे से नाकारा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025 को फिर से बेचने के उद्देश्य से वियागोगो और गिग्सबर्ग जैसे किसी भी टिकट बेचने/पुनर्विक्रय करने वाले प्लेटफॉर्म या किसी तीसरे पक्ष के इंसान से हमारा कोई संबंध नहीं है।
इसमें आगे कहा गया कि भारत में स्कैल्पिंग की कड़ी निंदा की जाती है और कानून द्वारा दंडनीय है। हमने पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले की जांच में उन्हें पूरा सहयोग देंगे।












Click it and Unblock the Notifications