Sara Arjun: Clinic Plus वाली बच्ची अब बन चुकी है करोड़ों की मालकिन! चौंका देगी एक ही शो की फीस
Dhurandhar Actress Sara Arjun Net Worth: अगर आप 15 साल पहले की टीवी ऐड याद करें, तो एक प्यारी सी बच्ची थी जो अपने लंबे, शाइनी बालों से सबको हैरान कर देती थी। हां, हम बात कर रहे हैं 'क्लिनिक प्लस' शैम्पू वाली बच्ची की! उस बच्ची का नाम है सारा अर्जुन, और अब वह बच्ची नहीं रही। आज वह 20 साल की एक फुल-फ्लेज्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो सीधे रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार के सामने खड़ी होकर धुरंधर जैसी बड़ी फ़िल्मों में लीड रोल कर रही हैं!
आपको सुनकर हैरानी होगी, लेकिन सारा अर्जुन की नेट वर्थ (कुल संपत्ति) आज करीब ₹10 करोड़ है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी स्टार बनने के बाद भी उनकी लाइफस्टाइल किसी आम, संस्कारी लड़की जैसी है!

बचपन की स्टार, आज की डिमांडिंग एक्ट्रेस सारा ने एक्टिंग तब शुरू कर दी थी जब वह ठीक से बोल भी नहीं पाती थीं- सिर्फ़ 18 महीने की थीं!
सारा को कब मिला बड़ा ब्रेक?
6 साल की उम्र में उन्होंने तमिल फ़िल्म दैवा थिरुमगल में इतना शानदार काम किया कि पूरा साउथ इंडिया उनका फैन हो गया। आपने उन्हें पोन्नियिन सेल्वन (PS 1 और 2) में देखा होगा, जहां उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन का रोल किया था।

Sara Arjun Net Worth: सारा अर्जुन की नेटवर्थ कितनी है?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सारा एक फ़िल्म के लिए ₹1 करोड़ से ज़्यादा फीस लेती हैं, और एक ऐड के लिए भी ₹20 से 25 लाख कमाती हैं।
करोड़ों की मालकिन का 'मिडिल क्लास' वाला आशियाना
जब लोग करोड़ों कमाते हैं, तो उनका घर किसी महल जैसा होता है। लेकिन सारा अर्जुन का घर देखकर आप चौंक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में एक सिंपल फ़्लैट में रहती हैं। यह घर कोई लग्ज़री डिज़ाइनर हाउस नहीं है। इसे उनके पिता राज अर्जुन ने खुद पेंट किया था! घर में महंगी कलाकृतियां नहीं, बल्कि सारा की स्कूल की ट्रॉफियां, किताबें और पारिवारिक तस्वीरें सजी हुई हैं।

Sara Arjun Car Collection: कार और लाइफस्टाइल
अक्सर हीरोइनों के पास लैम्बोर्गिनी या फरारी जैसी गाड़ियां होती हैं, लेकिन सारा अर्जुन की पसंद बिल्कुल अलग है।हां, उनके परिवार के पास एक BMW X3 और Mercedes-Benz GLA जैसी गाड़ियां ज़रूर हैं, लेकिन ये उनके पिता की पसंद हैं, न कि सारा की शान दिखाने के लिए।
कौन हैं सारा अर्जुन के पिता?
सारा के पिता राज अर्जुन खुद एक जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार, राजी और थलाइवी जैसी फ़िल्मों में बहुत दमदार रोल निभाए हैं। राज और उनकी मां, सान्या अर्जुन (जो एक कथक टीचर हैं), ने मिलकर सारा को सिखाया है कि स्टारडम से ज़्यादा ज़रूरी है अच्छी शिक्षा और अच्छा इंसान बनना।












Click it and Unblock the Notifications