Citadel-Honey Bunny Trailer: वरुण धवन-सामंथा के स्टंट्स ने मचाई धूम, 'सिटाडेल' का ट्रेलर रिलीज

Citadel- Honey Bunny Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी जल्द ही लोगों को एंटरटेन करती नजर आएगी। लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए, वरुण और सामंथा की एक्शन से भरपूर सीरीज 'सिटाडेल-हनी बनी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

'सिटाडेल-हनी बनी' का ट्रेलर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आज यानी 15 अक्टूबर 2024 को बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल हिंदी वेब सीरीज, 'सिटाडेल: हनी बनी' का दमदार और एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलजी किया है। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके (राज निदिमोरू और कृष्णा डीके) हैं।

citadel

7 नवंबर 2024 को रिलीज होगी ये वेब सीरीज
ये सीरीज डी2आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एजीबीओ के रुसो ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इस सीरीज में वरुण धवन और सामांथा रुथ प्रभु की जोड़ी धूम मटाती नजर आएगी। सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर आगामी 7 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा। ये सीरीज 240 से अधिक देशों में रिलीज होगी।

खुल गया शाहरुख खान की बेटी सुहाना के स्लिम फिगर का राज, आप भी करें फॉलो
हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांच से भरपूर कहानी
इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर 90 के दशक की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर की झलक देता है, जिसमें धमाकेदार एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांच से भरपूर पल शामिल हैं।

धोखे की दुनिया में फंस जाते हैं किरदार
कहानी में स्टंटमैन बने (वरुण धवन) इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही एक्ट्रेस हनी (सामंथा) को एक साइड गिग के लिए भर्ती करता है, जिसके बाद दोनों हाई एक्शन, जासूसी और धोखे की दुनिया में फंस जाते हैं। सालों बाद, जब उनका खतरनाक अतीत सामने आता है, तो अलग हो चुके हनी और बनी को अपनी बेटी नादिया की सुरक्षा के लिए फिर से एकजुट होकर लड़ना पड़ता है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर वरुण धवन का बयान
सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर वरुण धवन ने कहा- बनी मेरे द्वारा निभाए गए अब तक के किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। एक जासूस के रूप में, वह न केवल दोहरी जिंदगी जीता है, बल्कि उसकी शख्सियत के हर पहलू के दो अलग-अलग पहलू हैं, जो मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में बेहद रोमांचक था।

सामंथा रुथ प्रभु ने कही ऐसी बात
वहीं सीरीज की लीड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने कहा- एक्शन से भरपूर एंटरटेनर का हिस्सा बनने का मौका, जिसमें मनोरंजक कहानी, गहरे किरदार और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और स्टंट्स हैं, साथ ही जुड़ी हुई स्पाई कहानियों के इस संग्रह में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका, यही वजह थी जो मुझे इस प्रोजेक्ट की ओर खींच लाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+