Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Poonam Pandey: जेल जाएंगी पूनम पांडे? मौत की झूठी खबर उड़ाने पर बुरी फंसीं एक्ट्रेस

Poonam Pandey News: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे को अपनी मौत की झूठी खबर फैलाना महंगा पड़ेगा। एक दिन पहले (02 फरवरी) को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर पोस्ट की गई थी, जिसके बाद खुद पूनम सामने आईं और बोला कि वो जिंदा हैं।

आज एक वीडियो पोस्ट में पूनम पांडे ने कहा, "मैं जिंदा हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी। बदकिस्मती से मैं उन सैकड़ों और हजारों महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के चलते अपनी जान गंवाई है।"

Poonam Pandey News

एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने को सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता का नाम दिया है। लेकिन अब अपनी मौत की अफवाह पूनम पांडे को भारी पड़ सकती है। पूनम पांडे के लिए नई मुसीबतें खड़ी होने वाली है। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

AICWA ने लिखा मुंबई पुलिस को लेटर

वहीं साथ ही ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी मॉडल पूनम पांडे की इस हरकत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनके और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर को पत्र लिखा है।

फेक पीआर स्टंट बहुत ही गलत

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पूनम पांडे की इस तरह पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि, 'एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का फेक पीआर स्टंट बहुत ही गलत है। खुद के प्रचार के लिए सर्वाइकल कैंसर का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। इस खबर के बाद लोग यकीन करने से कतरा सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी पीआर के लिए इस स्तर तक नहीं गिर सकता।'

एसोसिएशन ने आगे कहा कि, 'पूनम पांडे के मैनेजर ने झूठी खबर की पुष्टि की थी, इसलिए निजी लाभ (पीआर) के लिए उनकी मौत की खबर का फायदा उठाने से रोकने के लिए पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। पूरे देश समेत पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि दी थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+