CID Season 2: फिर शुरू हो रहा सीआईडी, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये धामकेदार शो
CID Season 2: टीवी का पॉपुलर शो सीआईडी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस शो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि एक बार फिर से ये शो टीवी पर दस्तक देने वाला है। फिलहाल शो की पहली झलक दिखाई गई है जिसे देख लोग खुश हो गए हैं।
वीडियो क्लिप में दिखा ऐसा अवतार
शो के पहले प्रोमो के छोटी सी क्लिप में एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साटम दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं इंस्पेक्टर दया भी अपने पुराने स्वरूप में नजर आ रहे हैं। पहली झलक के साथ ही शो के प्रोमो की जानकारी भी शेयर कर दी गई है।

26 अक्टूबर 2024 को दिखाया जाएगा प्रोमो
शो का पहला प्रोमो आगामी 26 अक्टूबर 2024 को दिखाया जाएगा। वहीं शो के दोबारा शुरू होने को लेकर लोगों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि टीवी का फेमस शो सीआईडी साल 1998 से शुरू हुआ था। ये शो टीवी की दुनिया में ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। पूरे 21 साल तक सफलतापूर्वक चलने वाला ये शो 27 अक्टूबर, 2018 को बंद हो गया था।
नवंबर 2024 से शुरू होगा दूसरा सीजन
अब ये सक्सेसफुल शो लंबे गैप के बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस नए शो में कौन-कौन से पुराने किरदार होंगे, इसका पता प्रोमो के साथ ही चलेगा। जानकारी के अनुसार ये शो नवंबर 2024 में से सोनी टीवी पर ऑन एयर होगा।












Click it and Unblock the Notifications