CID एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज के साथ घरवालों ने की मारपीट, दिखाए चेहरे और होठ पर चोट के निशान, मांगी मदद
CID Actress Vaishnavi Dhanraj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज अब तक कई पॉपुलर टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने क्राइम ड्रामा शो सीआईडी, तेरे इश्क में घायल और बेपनाह से घर-घर अपनी पहचान बनाई। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके शरीर में कई चोट के निशान नजर आए।
वैष्णवी धनराज का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर हिमांशू शुक्ला के अकाउंट से शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि उनके साथ परिवार वालों ने मारपीट की। उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर कई सारे चोट के निशान हैं। वह कहती हैं कि परिवार वालों ने इतना मारा जबतक उनके हाथों से खून नहीं बहने लगा।

वीडियो में वैष्णवी धनराज कहती हैं कि, 'हाय, मैं वैष्णवी धनराज हूं. मुझे सच में अभी मदद की जरूरत है। मैं काशीमीरा पुलिस स्टेशन में हूं, मेरे परिवार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया और मुझे बहुत बुरी तरह मारा गया। मेरे चेहरे पर और हाथों में ये चोट के निशान हैं। कृपया मुझे मीडिया, समाचार चैनलों में हर किसी से मदद की ज़रूरत है. कृपया आएं और मेरी मदद करें'।
वीडियो में वैष्णवी ने अपने चेहरे और होंठो पर चोट के निशान भी दिखाए। उनके होंठ पर चोट थी और दाहिने हाथ की कलाई पर भी चोट थी। एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर फैंस परेशान हो गए। वहीं इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने भी रिएक्ट किया। पुलिस ने वैष्णवी धनराज का फोन नंबर मांगा है ताकि वह मामले की जांच कर सकें। अब जल्द ही पुलिस एक्ट्रेस के परिवार वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
बता दें कि, वैष्णवी धनराज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। यही वजह है कि उन्होंने एक्टर नितिन शेरावत से तलाक ले लिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पति ने भी खूब मारा था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी डर गई थीं और उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications