क्या अमिताभ बच्चन की वजह से बंद हुआ था CID? ACP प्रद्युम्न ने सालों बाद खोला राज, बोले-'शो के साथ छेड़छाड़...'

Shivaji Satam On CID: CID निश्चित रूप से भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है। हाल ही में, शिवाजी साटम, जिन्होंने शो में ACP प्रद्युम्न का रोल निभाया था। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि ये शो अचानक क्यों बंद हुआ।

दरअसल, टेलीविजन शो 'सीआईडी' लगभग 20 साल तक चला था। इस शो को काफी पसंद किया गया था। लेकिन लोकप्रियता मिलने के बावजूद ये शो बंद हो गया था। अब शिवाजी साटम ने अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए शो कौन बनेगा करोड़पति से इसकी तुलना की। एक्टर ने बताया कि शो का टाइमिंग बार-बार बदला जा रहा था।

Shivaji Satam

फ्राइडे टॉकीज़ से बातचीत कर शिवाजी साटम ने कहा, "हम चैनल से पूछते थे कि वे इसे क्यों बंद कर रहे हैं। हम KBC के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। हां, शो के TRP में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कौन सा शो नहीं गिरता? बंद करने से पहले, उन्होंने इसके शेड्यूल में कई बार बदलाव किए। पहले यह रात 10 बजे आता था, लेकिन फिर इसे 10:30 या कभी-कभी 10:45 बजे दिखाने लगे। जिसके कारण दर्शकों ने शो देखना ही कम कर दिया।"

शिवाजी साटम ने आगे बताया कि चैनल के निर्माता के साथ भी कुछ दिक्कतें होने लगी थी उन्होंने कहा कि, "शो के निर्माता के साथ समस्या थी और वे उसे बदलना चाहते थे। लेकिन हमारे लिए, यह केवल वफादारी की बात नहीं थी, यह दोस्ती की बात थी। हम एक साथ उठे और काम किया। हमारी एक पूरी टीम थी।"

बता दें कि, CID का प्रीमियर 1998 में हुआ था और यह 2018 तक चला। जिससे यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन धारावाहिकों में से एक बन गया। ये शो क्राइम से जुड़ी बड़ी घटनाओं पर आधारित था। इस शो में शिवाजी साटम के साथ-साथ आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, दिनेश फडनीस और नरेंद्र गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+