UAE की जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा कौन हैं? बेटी के जेल से बाहर आते ही खुशी से झूम उठी मां
Chrisann Pereira: अभिनेत्री क्रिसन परेरा को शारजाह की जेल से रिहा कर दिया गया है। ऐसे में परिवार में खुशी का माहौल है। एक्ट्रेस को फंसाने के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

Who is Chrisann Pereira: ड्रग्स मामले में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा हाल ही में जेल से रिहा हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को ड्रग्स की स्मगलिंग के आरोप में शारजाह में गिरफ्तार किया गया था।
परिवार की खुशी का नहीं ठिकाना
शारजाह की सेंट्रल जेल में बंद क्रिसन की रिहाई के बाद से परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। इस मामले में सबसे हैरत भरी बात ये है कि एक्ट्रेस को दो लोगों ने मिलकर ड्रग्स केस में फंसाया था।
कौन हैं क्रिसन पारेरा?
बताते चलें कि क्रिसन परेरा 27 साल की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई शानदार वेबसीरीज पर काम किया है। एक्ट्रेस ने मर्डर इन अगोंडा और थिंकिस्तान जैसी वेबसीरीज में काम किया है।
स्मगलिंग केस में फंसी अभिनेत्री?
बताते चलें कि मुंबई की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस के ड्रग स्मगलिंग मामले में दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया था। आरोप था कि इन्हीं लोगों ने अभिनेत्री को फंसाया है। इन दो आरोपियों की पहचान मुंबई के बोरीवली निवासी एंथनी पॉल और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के निवासी राजेश बभोटे उर्फ रवि के तौर पर हुई थी।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने जानकारी दी थी कि दोनों ही आरोपियों ने एक्ट्रेस की ट्रॉफी में ड्रग्स छिपाया था। एक्ट्रेस के परिवार ने भी बताया कि उन्हें फंसाया गया है। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई और पता चला कि आरोपियों ने एक्ट्रेस की मां से बदले के तौर पर ही परेरा को फंसाने की योजना बनाई थी।
जेल से रिहा हुईं एक्ट्रेस
फिलहाल अभिनेत्री को UAE के शारजाह जेल से रिहा कर दिया गया है। ऐसे में वो और उनका पूरा परिवार काफी खुश है। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस के भीई केविन परेरा ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि मां खुशी से झूम रही है और अपनी बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर रही है। इस दौरान अभिनेत्री भी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए केविन ने लिखा कि फाइनली क्रिसन आजाद हो गई। भाई ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में उनकी बहन भारत में होगी।












Click it and Unblock the Notifications