सलमान खान की 'गलवान वैली' पर आया तगड़ा अपडेट, जानिए हीरोइन और शूटिंग से लेकर पूरी स्टारकास्ट के नाम
Salman Khan New Film Update: सलमान खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। वो फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया के साथ काम करने वाले हैं। अपूर्व गलवान घाटी संघर्ष पर फिल्म बना रहे हैं। इस साल जुलाई में इसकी शूटिंग शुरू होगी। सलमान इसमें आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब वो इस किरदार में दिखाई देंगे। सलमान ने इस किरदार के लिए अपने फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है।
अपूर्व इस फिल्म में सलमान के अपोजिट एक हीरोइन की तलाश में थे। वो ऐसी हीरोइन को कास्ट करना चाहते थे जो सलमान के साथ पहले नहीं दिखी हो। अब उनकी ये तलाश भी पूरी हो गई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। ये पहली बार है जब ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। चित्रांगदा और सलमान की उम्र में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में वो फिल्म में मिस फिट भी नजर नहीं आएंगी। हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशिल पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म में सलमान के साथ साकिब सलीम भी नजर आएंगे। वो सलमान के साथी अफसर के रोल में होंगे।
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था, सलमान खान की अपनी फिल्म की लेह जैसे इलाके में शूट करने वाले हैं। इस इलाके में शूट करने मुश्किल होता है। फिल्म में वो कर्नल बी संतोष बाबू जैसे वीर जवान का किरदार करना बहुत डिमांडिंग है। शारीरिक रूप से फिट रहना भी चैलेंजिंग है। सलमान खान इस फिल्म के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं। सलमान देश की वर्दी पहनने के लिए अपने कंधे मजबूत नहीं कर रहे हैं। वो जिस जिम्मेदारी को उठा रहे हैं, उसके लिए भी तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनके हाथ में AK-47 दिखेगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सांस लेने में दिक्कत होगी। क्योंकि यहां लंबे समय तक पहाड़ी में शूट करना है। सलमान अपनी परफॉर्मेंस से देश के हीरो को श्रद्धांजलि देने की भी कोशिश करेंगे।
बता दें, फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications