'चिराग पासवान और मेरी दोस्ती कुछ अलग है', आरुषि निशंक ने खोला मोदी के मंत्री के साथ रिश्ते का सच
Chirag Paswan and Arushi Nishank: नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान इन दिनों लड़कियों का क्रश बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के बाद से लोग चिराग पासवान को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। कई लोग तो चिराग पासवान की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
चिराग पासवान की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से चिराग पासवान की निजी जिंदगी के बारे में इंटरनेट पर खूब सर्चा किया जा रहा है। कभी उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के साथ जोड़ा जा रहा है तो कभी भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा हो रही है।

आरुषि निशंक और चिराग पासवान के रिश्ते का सच
इसी बीच आरुषि निशंक ने खुद की चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई को लोगों के सामने रखा है। आरुषि ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा है कि वह और चिराग पासवान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती लंबे समय से है और दोनों एक दूसरे को कई चीजों में मदद करते हैं।
आरुषि ने खोला ये बड़ा सच
आरुषि निशंक ने कहा है कि लोगों को आज के डिजिटल जमाने में भी एक लड़का और लड़की की दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं है। आरुषि ने कहा- मुझे चिराग पर गर्व है। वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। उसने जो चाहा वो कर दिखाया और ऐसा कम ही लोग कर पाते हैं। उसने ये अपनी कड़ी मेहनत से कमाया है।
'मैं और चिराग पासवान बहुत अच्छे दोस्त हैं'
आरुषि निशंक ने साफ कहा- मैं और चिराग पासवान बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे को हर हालात में सपोर्ट करते हैं। हमारे बीच इसके अलावा और कुछ नहीं है। लेकिन दुनियावाले पता नहीं क्या सोचते रहते हैं।
आरुषि 'स्पर्श गंगा' एनजीओ की को-फाउंडर हैं
आरुषि निशंक भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय कथ्थक डांसर भी हैं। आरुषि 'तारिणी' फिल्म से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में 6 भारतीय महिला नौसेना अधिकारियों की कहानी बताई गई है। आरुषि 'स्पर्श गंगा' एनजीओ की को-फाउंडर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications