ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट काटने पड़ते हैं... ट्रोलर्स के कमेंट्स पर भड़कीं छवि मित्तल, बोलीं- 'हम भी इंसान हैं
हाल ही में छवि मित्तल ने ट्रोल्स को जवाब दिया है, जिन्होंने उनकी फोटोज पर कमेंट्स करते हुए ब्रेस्ट कैंसर पर भद्दे कमेंट्स किए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि सेलेब्स भी इंसान होते हैं और उनकी जिंदगी भी आम लोगों जैसी होती है।

Chhavi Mittal on trolls: बॉलीवुड एक्ट्रेस छवि मित्तल अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को अच्छे तरीके से पता है कि ट्रोल्स को क्या और कब जवाब देना है। बीते दिनों छवि ब्रेस्ट कैंसर को लेकर काफी चर्चा में थी। बीते दिनों छवि ने अपने बच्चों को किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने इस फोटो को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया था। छवि ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। अब हाल ही में छवि ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर ट्रोल्स को बुरी तरह से लताड़ा है। एक यूजर ने कहा था कि ब्रेस्ट कैंसर के बाद ब्रेस्ट काटने नहीं पड़ते? अब नेटिजन्स के इन कमेंट्स का छवि ने करारा जवाब दिया है।
'ब्रेस्ट काटने पड़ते हैं क्या?'
ऑनलाइन ट्रोलिंग की बात जब भी हो, तो छवि मित्तल बेबाकी से उनका जवाब देती हैं। छवि को अच्छी तरह से पता है कि ट्रोल्स का मुंह कैसे बंद किया जाता है। पिछले ही साल एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताते हुए लोगों को चौंका दिया था। हालांकि, अब छवि पूरी तरह से ठीक हैं। इस साल एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की थीं, जिसे देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट काटने नहीं पड़ते? एक्ट्रेस ने यूजर के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और अपने तरीके से जवाब दिया है।
छवि बोलीं- 'यहां मेरे ब्रेस्ट की चर्चा हो रही'
एक्ट्रेस ने ट्रोल्स का जवाब देते हुए कहा कि हां ये चीज अब भी होती है। एक्ट्रेस ने भड़कते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैंने हाल ही में समंदर से कुछ वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। यहां मेरे ब्रेस्ट की चर्चा ऐसे हो रही है, जैसे कि कोई सामान हो। क्या मैं ये कह सकती हूं कि मैं ब्रेस्ट कैंसर से बची हूं और शरीर के अंग को जिंदा रखने के लिए मैंने कितना संघर्ष किया है।
'सेलेब्रिटी भी इंसान हैं'
एक्ट्रेस ने कहा कि छोटी सी सेंसेटिविटी आपको चोट नहीं पहुंचाएगी, क्या आपको नहीं लगता? ये आदमी यहां तक कह चुका है कि सेलेब्रिटीज इस तरह के कमेंट्स के आदी हैं। खैर सेलेब्रिटी भी इंसान हैं। उनमें आम इंसानों की तरह फीलिंग्स और इमोशन होते हैं। उन्हें भी आम लोगों की तरह कैंसर हो जाता है। वे भी आम लोगों की तरह या तो जंग लड़ते हैं या फिर मर जाते हैं। अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई में इस तरह के घटिया कमेंट्स मत करिये।
'ये सिर्फ गांठ हटाते हैं...'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिलाओं को ये समझने में मदद के लिए कि बीसी सर्जरी कैसे होती है... लम्पेक्टोमी है। जहां वे सिर्फ गांठ को हटाते हैं। मास्टक्टोमी है, जहां कैंसर फैलने के कारण पूरे ही ब्रेस्ट को हटा दिया जाता है। ब्रेस्ट्स को पहले जैसा दिखने के लिए मैंने भी एक सर्जरी करवाई थी। लेकिन मुझे सिलिकॉन की जरूरत नहीं थी।
'मैं इससे बच गई'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं इससे बच गई। क्योंकि ये एक ऐसे शरीर का मालिक होने का सम्मान है, जो इन सबसे बच गया है। और दिन-ब-दिन सुंदर बना रहता है। ये एक नया जीवन है, जिसे मैं जी रही हूं औऱ ये पहले जैसा नहीं है। 7 महीने हो गए हैं और मेरे पास अभी भी भावनात्मक दिन हैं, जहां मैं उस परेशानी के बारे में रोती हूं, जो मेरी गलती के बिना रोज होती है।












Click it and Unblock the Notifications