ब्रेस्ट सर्जरी के बाद छवि मित्तल की हुई ऐसी हालत, कैंसर के इलाज से हो रही ये दिक्कत, बयां किया दर्द
Chhavi Mittal: टीवी इंडस्ट्री से लेकर यूट्यूब की दुनिया में राज करने वाली एक्ट्रेस छवि मित्तल कुछ समय पहले ही ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। हालांकि उनकी सक्सेसफुल सर्जरी भी हुई थी। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद भी उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं हाल ही में छवि मित्तल को गंभीर चोट भी लगी थी जिसके चलते उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। छवि ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है और लोगों को बताया है कि उनकी चोट को ठीक होने में 3-4 हफ्ते लगेंगे। फिलहाल छवि ने लोगों को बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर के सर्जरी एरिया में सूजन से पीड़ित हैं।
कैंसर के इलाज के बाद छवि को हो रही है परेशानी
टीवी शोज 'एक चुटकी आसमान' और 'तुम्हारी दिशा' में काम कर चुकीं छवि मित्तल ने कुछ साल पहले ही अपने ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाया था। एक्ट्रेस की ब्रेस्ट सर्जरी भी सक्सेसफुल हुई थी। लेकिन कैंसर के इतने अच्छे इलाज के बाद भी छवि मित्तल को कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर छवि मित्तल का छलका दर्द
छवि मित्तल ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर के सर्जरी एरिया में सूजन से पीड़ित हैं। छवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हालिया चोट के बारे में भी बात की है। साथ ही उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी फैंस को दिया है। छवि मित्तल के फैंस उनकी इस समस्या से चिंता में आ गए हैं।
ब्रेस्ट सर्जरी एरिया में आई सूजन
छवि ने अपने वीडियो में बताया कि हेयरलाइन फ्रैक्चर से घायल होने के बाद उनकी चोट को ठीक होने में कम से कम 3 से 4 हफ्ते लग सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- पिछली रात मुझे सर्जरी वाली जगह पर भारी सूजन आ गई थी। पता नहीं ये सब कब खत्म होगा। लेकिन मैं रुकी हुई हूं। बायोप्सी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। आप लोगों के साथ के लिए धन्यवाद।
छवि मित्तल ने लिखा- मैं हार नहीं मान सकती
छवि मित्तल ने आगे लिखा है- कुछ लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ है और कुछ बुरी चीजें हैं जिनसे हम सभी गुजरते हैं। मेरा मानना है कि बुरे सपने एक दिन खत्म हो जाते हैं। छवि मित्तल की इस पोस्ट पर उनकी दोस्त एक्ट्रेस माही विज, नेहा स्वामी बिजलानी, निशा रावल ने कमेंट किया है। लोगों ने छवि को अपना ख्याल रखने और जल्द ठीक होने के लिए कहा है। साथ ही उनके अच्छे हेल्थ का विश भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications