Chhava Teaser: छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी बने विक्की कौशल, 'छावा' का दमदार टीजर रिलीज
Chhava Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आने वाले हैं। विक्की को आखिरी बार फिल्म 'बैड न्यूज' में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी।
फिल्म 'छावा' का दमदार टीजर रिलीज
संभाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे विक्की कौशल की नई फिल्म 'छावा' का टीजर 'स्त्री 2' के थिएटर शो के दौरान रिलीज किया गया है। इस फिल्म में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के दमदार रोल में दिखाई दे रहे हैं। वह अकेले सैकड़ों सैनिकों से लड़ते दिख रहे हैं।

विक्की कौशल बने मराठा योद्धा संभाजी महाराज
फिल्म 'छावा' का टीजर लाजवाब है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म 'छावा' की इन झलकियों ने सबको चौंका दिया है। इस टीजर में विक्की कौशल महान मराठा योद्धा संभाजी महाराज की भूमिका में काफी शानदार लग रहे हैं।
सैकड़ों योद्धाओं को मात देते नजर आए एक्टर
सोशल मीडिया पर नजर आ रहे वीडियो क्लिप में संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल अकेले ही सैकड़ों योद्धाओं को मात देते दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल के इस नए अवतार को देखर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोग बड़ी ही बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications