'रिया बहुत ही अच्छी, अब उनसे नफरत नहीं करते लोग', नई फिल्म पर बोले सुशांत के करीबी डायरेक्टर
नई दिल्ली, 15 अगस्त: पिछले साल जून में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस ने तो इसे सुसाइड का मामला बताया, लेकिन उनके फैन्स उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ही इसका कसूरवार मान रहे थे। साथ ही उनके खिलाफ तब तक अभियान चलाया गया, जब तक वो ड्रग्स केस में जेल नहीं चली गईं। अब डायरेक्टर रूमी जाफरी ने भी उनके बारे में कई बातों को सबके सामने रखा।

आ रही ये फिल्म
रूमी की फिल्म 'चेहरे' अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये 27 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म को रिया और सुशांत से जुड़े विवाद की वजह से काफी ज्यादा पब्लिसिटी मिली है। पिछले साल हो रही ट्रोलिंग को देखकर रूमी को लग रहा था कि फिल्म को नुकसान होगा, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

लोग समझते थे चुड़ैल
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में रूमी ने कहा कि लोगों की धारणा रिया के प्रति बदल गई है। पिछले साल लोग उन्हें चुड़ैल और गोल्ड डिगर (लालची) समझते थे, लेकिन अब सबका मन बदल गया है। साथ ही लोग रिया को डिजायरेबल वुमन मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रिया के निजी जीवन के विवाद के कारण फिल्म को नुकसान होगा। हां अगर फिल्म पिछले साल आती, तो जरूर उस पर प्रभाव पड़ता।

कैरेक्टर को किया जस्टिफाई
रूमी ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रिया फिल्म के कैरेक्टर को जस्टिफाई करेंगी, वो एक अच्छी महिला हैं। साथ ही उनका परिवार भी काफी अच्छा है। जब आप उन्हें 'चेहरे' में देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वो कितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं। फिल्म में उनका रोल भी काफी ज्यादा अलग है।

रूमी से हो चुकी है पूछताछ
जब सुशांत केस की जांच हुई, तो उनके अकाउंट में कुछ हेरफेर मिली, जिसके बाद ईडी ने भी नई जांच शुरू कर दी थी, जो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में है। जांच में ईडी को पता चला कि रूमी ने सुशांत के साथ एक फिल्म साइन की थी, जो करीब 15 करोड़ की थी। ऐसे में उनको भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। उससे पहले उन्होंने मुंबई पुलिस को दिए बयान में सुशांत और रिया के रिलेशन के बारे में बताया था। रूमी के मुताबिक अगर लॉकडाउन ना लगा होता, तो वो पिछले साल जून में शूट के लिए विदेश गए होते।












Click it and Unblock the Notifications