500 करोड़ रुपये कमाने वाली 'सैयारा' का क्लाइमैक्स ChatGpt ने लिखा, राइटर्स का खुलासा

Saiyaara Climax: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा के चर्चे रिलीज के 20 दिन बाद भी हैं। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कुल कमाई 308 करोड़ रुपये हो गई है। ये भारतीय बॉक्स ऑफिस के नंबर हैं। वर्ल्ड वाइड बात करें तो ये आंकड़ा 550 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

सैयारा की कहानी के साथ इस फिल्म के क्लाइमैक्स पर भी खूब चर्चा हो रही है। जिसे संकल्प सदाना और रोहन शंकर ने लिखा है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि इसके क्लाइमैक्स के लिए राइटर्स ChatGPT की मदद ली थी।

ChatGpt wrote the climax of Saiyaara

कोमल नहाटा के पॉडकास्ट में रोहन और संकल्प दोनों पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया, सैयारा की कहानी हमने पूरी लिखी, लेकिन क्लाइमैक्स अच्छा दिमाग में नहीं आ पा रहा था। हमने खूब दिमाग लगाया फिर भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। क्योंकि दिमाग में ये भी नहीं आ पा रहा था कि फिल्म की एंडिंग कहां पर ले जाएं। इतने में ही मेरे असिस्टेंट चेतन नायडू ने सुझाया कि ChatGPT से सजेशन लिया जाए। हमने उसकी बात मानी और ChatGPT का सहारा लिया। लेकिन हम कतई सीरियस नहीं थे। फिर भी हमने मस्ती में कहानी डाली और ChatGPT से उत्तर मांगा। जिसमें उसने कहा कि अंत में हीरो और हीरोइन दोनों की मौत हो जाए।

इतने में संकल्प जोर-जोर से हंसने लगे। क्योंकि फिल्म की एंडिंग मोहित सूरी ऐसी ही चाहते थे। उन्होने आगे बताया, मोहित कहानी और हीरोइन की स्थिति देख चाहते थे कि फिल्म की एंडिंग ट्रैजिक हो। लेकिन हम कुछ भी अच्छा ट्विस्ट नहीं ला पा रहे थे। हम परेशान थे। लेकिन एक दिन जब ट्रैफिक में फंसा हुआ था, तब मुझे क्लाइमैक्स मिला। वही फिर हमने फिल्म में रखा। बता दें, सैयारा इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर विक्की कौशल की छावा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+