चंद्रिका साहा के पति ने 15 महीने के बेटे को जमीन पर पटककर की ऐसी हालत, सीसीटीवी में दिखी पिता की हैवानियत

Chandrika Saha: 41 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस चंद्रिका साहा ने बच्चे के बेडरूम में मौजूद सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के साथ अपने पति के खिलाफ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

chandrika saha

Chandrika Saha: टीवी एक्ट्रेस चंद्रिका साहा जो कि अदालत, सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे शोज में अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं ने हाल ही में अपने पति अमन मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आपको बता दें कि सीसीटीवी फुटेज से एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें चंद्रिका साहा के 21 वर्षीय पति अमन मिश्रा अपने नवजात बेटे को फर्श पर पटककर मार रहे हैं। इस हादसे के बाद चंद्रिका ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।

पिता ने अपने बेटे को किया घायल
पुलिस के अनुसार, 41 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस चंद्रिका साहा ने बच्चे के बेडरूम में मौजूद सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के साथ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। खबर है कि एक्ट्रेस ने अपने नवजात बच्चे को उसके बेडरूम में घायल अवस्था में पाया था। चंद्रिका ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह किचन में थी तो उसने अपने 15 माह के बेटे के रोने की आवाज सुनी थी।

पति ने बेटे को जमीन पर पटका
इसके बाद चंद्रिका ने अपने पति उसने अमन से बच्चे की देखभाल करने के लिए कहा था जो बच्चे को अपने बेडरूम में ले गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद, चंद्रिका ने अपने बेटे को फिर से रोते हुए सुना और जोर से एक धमाका भी सुनाई दिया था। जब वह अंदर गई तो उसने देखा कि उसका बेटा जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा है।

सीसीटीवी में दिखी पति की हैवानियत
चंद्रिका अपने बच्चे को मलाड पश्चिम के एक निजी अस्पताल में ले गई थीं। फिलहाल बेटे की हालत स्थिर है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, एक्ट्रेस ने बच्चे के बेडरूम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि उनके पति अमन ने बेटे को जमीन पर तीन बार पटका था। इसके बाद वह सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।

पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस चंद्रिका साहा मुंबई के मलाड की रहने वाली हैं और उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पति बच्चे को लेकर बिल्कुल खुश नहीं थे। चंद्रिका ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा हैं। पहले पति से तलाक लेने के बाद साल 2020 में उनकी मुलाकात बिजनेसमैन अमन मिश्रा से हुई थी और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे।

बेटे को लेकर पति-पत्नी में होती थी लड़ाई
कथित तौर पर, जब अमन को पता चला था कि चंद्रिका प्रेग्नेंट हैं तो उसने एक्ट्रेस से गर्भपात कराने के लिए कहा था। हालांकि चंद्रिका गर्भपात के लिए अस्पताल गई भी थीं लेकिन उस समय तक एबॉर्शन के लिए काफी देर हो चुकी थी। ऐसे में उन्होंने बच्चा पैदा करने का मन बना लिया था। हालांकि बच्चो को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगता था। इसके बाद चंद्रिका ने अमन से तब शादी की थी जब उनका बेटा 14 महीने का हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+