Chandrayaan-3: 'चंद्रयान 3' पर कैलाश खेर ने कही ये बड़ी बात, हर भारतवासी के लिए गाया ये गाना
Chandrayaan-3 Kailash Kher: इस समय 'चंद्रयान 3' सुर्खियों में छाया हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक 'चंद्रयान 3' मिशन को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी 23 अगस्त 2023 को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर 'चंद्रयान 3' चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। ऐसे में कुछ ही देर में ये हर भारतीय के लिए गर्व का पल साबित होगा। बॉलीवुड सेलेब्स भी 'चंद्रयान 3' को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। इसी कड़ी में कैलाश खेर ने भी 'चंद्रयान 3' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
'चंद्रयान 3' को लेकर कैलाश खेर की प्रतिक्रिया
बॉलीवुड के फेमस सिंगर कैलाश खेर ने 'चंद्रयान 3' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे हर भारतीय के लिए गर्व का पल बताया है। आपको बता दें कि सिंगर कैलाश खेर ने एएनआई से बात करते हुए 'चंद्रयान 3' मिशन को एक बड़ा कदम बताया है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर भारतीयों के लिए एक गाना समर्पित किया है।

कैलाश खेर ने कहा- हर भारतीय को मेरा सलाम
'चंद्रयान-3' के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने कहा है- भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान चांद पर उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को सलाम करता हूं क्योंकि वह इस पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं और उन्हें आज के नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है।
कैलाश खेर ने भारतीयों के लिए गाना समर्पित किया
कैलाश खेर ने आगे कहा- मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को सलाम करता हूं और सभी भारतीयों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं कि ये शुभ अवसर संभव हो पाया है। ये उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। भारत कुछ ही देर में एक रिकॉर्ड बनाने वाला है। इसके अलावा गायक कैलाश खेर ने 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग से पहले भारतीयों के लिए एक गाना समर्पित किया है जिसके बोल हैं- तू जो चाह ले अगर, कदमों में तेरे हो शिखर।
'चंद्रयान-3' को लेकर रितेश देशमुख-जेनेलिया ने कही ये बात
आपको बता दें कि विक्रम लैंडर को चंद्रमा की धरती पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने 'चंद्रयान 3' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। 'चंद्रयान 3' के चंद्रमा पर उतरने से कुछ घंटे पहले जेनेलिया और रितेश देशमुख ने कहा है- हमें अपने देश का समर्थन करने वाले भारतीयों पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications