चंद्रचूड़ सिंह ने सरेआम सलमान खान को कहा झूठा, भाईजान पर भड़के एक्टर और कही ऐसी बात
Chandrachur Singh On Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर थे, हालांकि कुछ समय पहले वह सुष्मिता सेन के साथ एक वेब सीरीज में नजर आए थे। वेब सीरीज के बाद अब वह फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इस समय चंद्रचूड़ सिंह का एक पुराने कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को झूठा कहा है।
चंद्रचूड़ सिंह को करण जौहर ने किया था अप्रोच
आपको बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह 90 के दशक के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार मूवीज दी हैं। वहीं 'कॉफी विद करण' शो का एक वीडियो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें फिल्म मेकर और शो के होस्ट करण जौहर बता रहे हैं कि 'कुछ कुछ होता है' मूवी में सेकेंड लीड के लिए कई स्टार्स को अप्रोच किया गया था। इस लिस्ट में सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह का नाम भी शामिल था लेकिन आखिर में सलमान खान इस रोल को करने के लिए राजी हो गए थे।

सलमान खान ने किया था 'अमन' का रोल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 'कॉफी विद करण' शो में सलमान खान अपने दोस्त और फिल्म मेकर करण जौहर से कहते हैं- मुझे याद है जब मैं रोल के लिए पहली बार आया था। सैफ और चंद्रचूड़ ने रोल के लिए मना कर दिया था और आपने मुझसे कहा था कि कोई भी इसे नहीं करेगा। आप कल आकर मुझसे मिलिए। वीडियो में सलमान खान कहते हैं- शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट करना मुश्किल नहीं था लेकिन उस समय अमन के लिए कास्ट करना आपके लिए मुश्किल था क्योंकि सैफ और चंद्रचूड़ दोनों उस समय कुछ नहीं कर रहे थे, फिर भी उन्होंने आपको मना कर दिया। मैंने ये किया था लेकिन उसके बाद आपने कभी मेरे साथ कोई काम नहीं किया।
चंद्रचूड़ सिंह का कमेंट हुआ वायरल
सलमान खान और करण जौहर की इस वीडियो पर चंद्रचूड़ ने कमेंट किया था। इस कमेंट का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर चंद्रचूड़ सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है- सलमान खान झूठ बोल रहे हैं। मेरे पास 'जोश', 'दाग द फायर', 'क्या कहना', 'सिलसिला है प्यार का...' जैसी कई फिल्में थीं। मैंने ऑप्शन चुना। आपको बता दें कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर थे और ये उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू मूवी भी थी। हाल ही में इस फिल्म को 25 साल पूरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications