गोवा में हुए इस भयानक हादसे ने बर्बाद कर दिया था चंद्रचूड़ सिंह का फिल्मी करियर, महीनों तक बिस्तर पर थे लेटे

साल 2001 तक एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के लाइफ में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन गोवा में वॉटर स्कीइंग के दौरान हुए एक एक्सीडेंट ने उनका फिल्मी करियर खराब कर दिया।

मुंबई, 5 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह भले ही इंडस्ट्री में ज्यादा फेमस न हो पाए हों लेकिन उन्होंने खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने एक स्कूल टीचर की नौकरी से निकल कर फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह अपनी पहचान बनाई वह सही में कई लोगों के लिए प्रेरणादयाक है। फिलहाल फिल्म 'कठपुतली' में चंद्रचूड़ सिंह के रोल को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के जीजा बने हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इससे पहले चंद्रचूड़ सिंह को सुष्मिता सेन के साथ वेब सीरीज ''आर्या के सीजन वन में देखा गया था जिसमें वह सुष्मिता सेन के पति बने थे। 'आर्या 2' में भी उनका एक छोटा सा रोल था। आइए आपको बताते हैं कैसा रहा बॉलीवुड इंडस्ट्री में चंद्रचूड़ सिंह का सफर और कैसे बर्बाद हुआ था उनका करियर।

दिल्ली के स्कूल में थे म्यूजिक टीचर

दिल्ली के स्कूल में थे म्यूजिक टीचर

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह फिल्मों में आने से पहले स्कूल टीचर थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता अपनी पहचान बना सकेंगे। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्में चंद्रचूड़ सिंह को हालांकि बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। उन्हें गाने का भी शौक था, इसलिए उन्होंने क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली थी। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह ने दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में म्यूजिक सिखाना शुरू किया था। उन्होंने दून स्कूल में बच्चों को हिस्ट्री भी पढ़ाई थी। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ चंद्रचूड़ सिंह आईएएस बनने की तैयारी भी कर रहे थे।

आधी शूटिंग के बाद बंद हो गई थी फिल्म

साल 1990 में उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला था जिसके चलते वह स्कूल में टीचर की नौकरी छोड़ मुंबई चले गए थे। इस फिल्म की उन्होंने आधे से ज्यादा शूटिंग भी पूरी कर ली थी लेकिन वह फिल्म बीच में बंद हो गई। इसके बाद पांच साल तक चंद्रचूड़ सिंह को किसी भी फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिला था। चंद्रचूड़ सिंह को लगने लगा था कि उन्होंने एक्टिंग को करियर के रूप में चुनकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। चंद्रचूड़ सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक बार बताया था कि उन्हें बच्चों को पढ़ाने में बहुत मजा आता था। ऐसे में उन्हें लगने लगा था कि अगर फिल्म में काम करने का दौबारा मौका नहीं मिला तो वह फिर से बच्चों को पढ़ाने लगेंगे।

गुलजार साहब की फिल्म 'माचिस' में चलाया अपना जादू

गुलजार साहब ने चंद्रचूड़ सिंह का एक ऑडिशन टेप देखा था और उसके बाद ही उन्हें फिल्म 'माचिस' के लिए साइन कर लिया गया था। चंद्रचूड़ सिंह को साल 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से बलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया था। उसी साल चंद्रचूड़ सिंह ने एक्ट्रेस तब्बू के साथ फिल्म 'माचिस' भी की थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने चंद्रचूड़ सिंह को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया था। इसके लिए चंद्रचूड़ सिंह को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।

एक एक्सीडेंट ने बर्बाद कर दिया चंद्रचूड़ सिंह का करियर

फिल्म 'माचिस' के बाद चंद्रचूड़ सिंह ने कई हिट फिल्मों में काम किया और इसमें कुछ मल्टी-स्टारर फिल्में भी शामिल थीं । उन्होंने 'दाग: द फायर' और 'जोश' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। साल 2001 तक उनकी लाइफ में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन गोवा में वॉटर स्कीइंग के दौरान हुए एक एक्सीडेंट ने उनका फिल्मी करियर खराब कर दिया।

एक्सीडेंट की वजह से बढ़ गया वजन

गोवा में हुए भयानक एक्सीडेंट के बाद चंद्रचूड़ सिंह लंबे समय के लिए फिल्मों से दूर हो गए। दुर्घटना में उनके कंधे में काफी चोट आई थी और वह कई दिनों तक बिस्तर से हिल नहीं सके। बेड पर लंबे समय तक लेटे रहने की वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया। बढ़ते वजन के साथ उनकी फिटनेस बिल्कुल खराब हो गई और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया। हालांकि चंद्रचूड़ सिंह ने हार नहीं मानी और साल 2012 में उन्होंने दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी की।

सिंगल फादर हैं चंद्रचूड़ सिंह

फिल्म 'चार दिन की चांदनी' में चंद्रचूड़ सिंह बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर, फरीदा जलाल, ओम पुरी, अनुपम खेर और कुलराज रंधावा जैसे एक्टर्स के साथ नजर आए। हालांकि चंद्रचूड़ सिंह के करियर की दूसरी पारी भी नहीं चली। चंद्रचूड़ सिंह ने करियर से लेकर निजी जिंदगी में काफी तकलीफें सहीं। वह एक सिंगल फादर हैं और अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं। इसके बाद चंद्रचूड़ सिंह ने साल 2020 में वेब सीरीज 'आर्या' से धमाकेदार वापसी की और लोगों के दिलों पर छा गए। अब वह अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' में नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+