Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' में सेंसर बोर्ड ने किए ये 7 बदलाव, जानें कौन-कौन सी चीजें हैं बदली
Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। खबर है कि फिल्म का ट्रेलर इस सप्ताह में रिलीज हो जाएगा। लोग इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 'जवान' आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रीव्यू ने तो रिलीज होने के बाद धूम मचा दी थी। लोगों को इसका प्रीव्यू वीडियो खूब पसंद आया था। इसी बीच सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म में 7 जरूरी बदलाव भी किए गए हैं।
फिल्म 'जवान' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के साथ लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। किंग खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। 'जवान' शाहरुख खान की इस साल रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है। लोगों को उम्मीद है कि फिल्म 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स बनाएगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है लेकिन इसकी रनटाइम को घटाया गया है।

फिल्म 'जवान' में सीबीएफसी ने ये 7 बदलाव किए हैं-
1. फिल्म 'जवान' में सुसाइड के कुछ विजुअल्स को फिल्म मेकर्स को डिलीट करने के लिए कहा गया है।
2. फिल्म में से सिर कटे हुए शरीर का सीन हटाने के लिए कहा गया है।
3. कई अपशब्द हटाए गए हैं जबकि कई लाइनों को भी बदला गया है। वहीं संप्रदाय को लेकर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को भी रिप्लेस किया गया है।
4. कई बेबुनियाद और गंदे डायलॉग्स को बदला गया है।
5. फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे शब्दों को बदला गया है जो किसी की भावनो को आहत कर सकते थे।
6. फिल्म में एनएसजी को बदलकर आईआईएसजी बना दिया गया है।
7. भारत के राष्ट्रपति की जगह राज्य प्रमुख शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।
फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल
आपको बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' एक दमदार एक्शन फिल्म है। वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और साउथ के मेगास्टार थलपति विजय कैमियो करते दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं।












Click it and Unblock the Notifications