OMG 2 को सेंसर बोर्ड ने दिया A सर्टिफिकेट, इन 27 बदलाव के साथ र‍िलीज होगी फिल्‍म

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'ओह माय गॉड 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खबर है कि इस फिल्म को बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। हालांकि फिल्म मेकर्स को मूवी में 27 बदलाव करने के लिए कहा गया है। ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही कई तरह के विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है।

फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को मिला ए सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म 'ओएमजी 2' के मेकर्स को इस मूवी में 27 तरह के बदलाव करने के लिए कहा है। साथ ही इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट यानी एडल्ट सर्टिफिकेट भी मिला है। ऐसे में 18 साल के कम उम्र के लोग थिएटर में इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे।

omg 2

11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी फिल्म
जानकरी के अनुसार फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम अरुण गोविल, गोविंद नामदेव जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के डयरेक्टर और लेखक अमित राय हैं। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई मूवी 'ओएमजी' का सीक्वल है। अब तक इस फिल्म का टीजर और दो गानें भी रिलीज हो चुके हैं। अब जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में 27 बदलाव करने का सुझाव
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। ऐसे में ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स को मूवी में 27 बदलाव करने के लिए कहा है। आइए आपको बताते हैं सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से किन चीजों का बदलाव करने पर जोर दिया है।

अक्षय कुमार के किरदार से बोर्ड को आपत्ति
फिल्म की शुरुआत में जो डिस्क्लेमर है, उसे बदलने के लिए कहा गया है। साथ फिल्म में वॉइस ओवर भी जोड़ने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने कहा है कि अक्षय कुमार का भगवान शिव का किरदार बदल दिया जाए। इसके बदले अक्षय कुमार को शिव भक्त और भगवान के मैसेंजर के रूप में दिखाया जा सकता है। फिल्म में नागा साधुओं के न्यूड विजुअल को डिलीट किया जाए। फिल्म के पोस्टर में बिलबोर्ड पर मूड एक्स कंडोम को हटाए जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक डायलॉग्स भी बदलने के लिए कहे गए हैं।

टीजर रिलीज होने के बाद से ही शुरू हुआ था विवाद
फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था जिसके बाद से ही लोगों ने इस मूवी की कहानी को लेकर कई तरह की बातें शुरू कर दी थीं। खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड फिल्‍म को ए सर्टिफिकेट देने के लिए तैयार है और मूवी में 20 कट्स भी लगाए जाएंगे। हालांकि अब नई खबर है कि सीबीएफसी ने फिल्‍म में अक्षय कुमार के 'भगवान श‍िव' के किरदार भी आपत्त‍ि जता दी है और इस किरदार को बदलने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+