Celina Jaitly Caste: ब्राह्मण पिता-क्रिश्चियन मां, तो सेलिना की जाति क्या? कैसे हुई थी पति Peetr से मुलाकात?
Celina Jaitly Peter Haag Love Story: दुबई के एक चमचमाते लाउंज में जब पहली बार नजरें मिलीं, तो सेलिना को लगा- 'ये मेरे होने वाले पति हैं!' एक शब्द भी नहीं बोला गया, बस आंखों-ही-आंखों में प्यार हो गया। मिस इंडिया की चमक, बॉलीवुड की हिरोइन और एक सैनिक की बेटी सेलिना जेटली की वो जादुई मुलाकात आज 50 करोड़ के तलाक और घरेलू हिंसा के आरोपों में बदल चुकी है।
जब सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा और नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 50 करोड़ की मांग की है, तब से सोशल मीडिया पर एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है - 'सेलिना जेटली आखिर हैं किस जाति की?' और उस 'लव एट फर्स्ट साइट' की सच्ची कहानी क्या थी? चलिए, साफ-साफ बताते हैं...

Celina Jaitly Caste: सेलिना जेटली की जाति- पंजाबी सारस्वत ब्राह्मण?
सेलिना जेटली का जन्म 24 नवंबर 1981 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक आर्मी परिवार में हुआ था।
- पिता (Celina Jaitly Father): कर्नल विक्रम कुमार जेटली (2017 में निधन) - पंजाबी ब्राह्मण (पंजाबी सारस्वत ब्राह्मण समुदाय)
- मां (Celina Jaitly Mother): मीता फ्रांसिस (2013 में निधन)- अफगान-इंडियन क्रिश्चियन
उपनाम 'जेटली' पंजाब क्षेत्र के प्रसिद्ध सारस्वत ब्राह्मणों का है, जो वत्स गोत्र से आते हैं और जिनकी जड़ें ऋषि भृगु से जुड़ी हैं। इसलिए जाति के लिहाज से सेलिना जेटली ब्राह्मण ही मानी जाती हैं। भले ही उनकी परवरिश मिक्स्ड कल्चर में हुई हो और मां क्रिश्चियन रही हों।

Celina Jaitly Peter Haag First Meeting: पीटर हाग से पहली मुलाकात- दुबई में 'लव एट फर्स्ट साइट'
सेलिना और पीटर हाग की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। एक पुराने iDiva इंटरव्यू में सेलिना ने बताया था कि मैं दुबई में अपने सपोर्टेड इंडियन फैशन ब्रांड 'जश्न' के स्टोर ओपनिंग के लिए गई थी। एक फैमिली फ्रेंड के घर पर डिनर था। जैसे ही पीटर लाउंज में घुसे, मुझे अजीब-सी फीलिंग हुई, मानो मैं उन्हें सदियों से जानती हूं। हमने उस शाम एक-दूसरे से एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन मुझे पक्का यकीन हो गया था कि यही मेरे होने वाले पति हैं!'
दुबई की उस शाम के बाद पीटर 2010 में मुंबई आए और सेलिना के घर पर पूरे परिवार के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। सेलिना ने हंसते हुए कहा था, 'उनकी आंखें दुनिया की सबसे गहरी और जादुई हैं। बस इसी ने मुझे पागल कर दिया।'

Celina Jaitly Peter Haag Marriage: 1000 साल पुराने ऑस्ट्रियन मठ में गुप्त समारोह
2011 में पहले मुंबई में छोटा-सा पारिवारिक समारोह हुआ, फिर ऑस्ट्रिया के एक हजार साल पुराने मठ में सिर्फ 40 मेहमानों के बीच गुप्त तरीके से शादी रचाई गई। सेलिना लाल बनारसी साड़ी में थीं और पीटर ट्रेडिशनल ऑस्ट्रियन सूट में।
Celina Jaitly Children: चार बेटे, एक दर्दनाक अलविदा
- 2012: जुड़वां बेटे - विंस्टन जेटली हाग और विराज जेटली हाग
- 2017: फिर जुड़वां बेटे - आर्थर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग
लेकिन किस्मत ने करवट ली - शमशेर को जन्म के कुछ समय बाद ही गंभीर हार्ट डिफेक्ट की वजह से खो दिया। उसी साल सेलिना के पिता भी चल बसे। एक साथ इतने गम ने सेलिना को तोड़ दिया था।

आज की जंग: ब्राह्मण बेटी vs ऑस्ट्रियाई पति
आज वही सेलिना, जो कभी दुबई के लाउंज में 'लव एट फर्स्ट साइट' की कहानी लिख रही थीं, उसी पीटर हाग पर शारीरिक-यौन-नस्लीय हिंसा का आरोप लगा रही हैं। आरोप है कि पीटर उन्हें 'नौकरानी' कहते थे और नस्लीय टिप्पणियां करते थे। अब कोर्ट में 50 करोड़ की मांग और तीन बेटों की कस्टडी की लड़ाई चल रही है।
सेलिना की जाति ब्राह्मण है, परवरिश आर्मी-क्रिश्चियन माहौल में हुई, और दिल अब एक टूटे हुए इंटरनेशनल मैरिज की जंग लड़ रहा है। ये कहानी सिर्फ एक सेलिब्रिटी तलाक की नहीं - ये एक मजबूत औरत की नई शुरुआत की कहानी है।
ये भी पढ़ें- Celina Jaitly: 'पीकर मारता है', सेलीना जेटली ने पति पर लगाए घरेलू हिंसा का आरोप, जानें कौन है पीटर?












Click it and Unblock the Notifications