Cannes 2023: जानें कौन हैं डॉली सिंह जो कान्स में करेंगी शिरकत, इंटरनेट पर इस काम के लिए हैं फेमस

Cannes Film Festival Dolly Singh: वीडियो कंटेट क्रिएटर डॉली सिंह ने हाल ही में रेड लिविंग के साथ एक विशेष कैंडल लाइन लॉन्च की है। डॉली सिंह कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर वॉक करने की तैयारी कर रही हैं।

dolly singh

Cannes Film Festival Dolly Singh: दुनियाभर में मशहूर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत आज से हो रही है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस में किया गया है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी का नाम शामिल है। वहीं इस बार भारत की फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस डॉली सिंह भी इस साल कान्स में अपना डेब्यू करेंगी। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को जानकारी दी है।

कौन हैं डॉली सिंह
डॉली सिंह को साल 2022 में नेटफ्लिक्स के भाग बेनी भाग, एपीवी एंथोलॉजी, मॉडर्न लव और लायंसगेट के फील्स लाइक होम में देखा गया था। मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली डॉली सिंह अपने ऑनलाइन कंटेट के लिए काफी मशहूर हैं। उनके वीडियोज इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल होते हैं। डॉली सिंह को उनको ऑनलाइन अवतारों राजू की मम्मी, साउथ दिल्ली की पैंपर लड़की-सुनीता, वहशी गुड्डी भाभी और निडर जीनत के जरिए सोशल मीडिया पर खूब पैपुलैरिटी मिली है।

डॉली सिंह का स्पेशल बिजनेस
वीडियो कंटेट क्रिएटर डॉली सिंह ने हाल ही में रेड लिविंग के साथ एक विशेष कैंडल लाइन लॉन्च की है। फिलहाल डॉली सिंह कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर वॉक करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर इस बात की जानकारी अपने सभी फैंस को दी है। इंस्टाग्राम पर डॉली सिंह के 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मानुषी छिल्लर भी करेंगी शिरकत
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और कंगाबम तोम्बा भी नजर आएंगी। ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। इस मौके पर बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार शानू की बेटी शैनन भी इस समारोह में मौजूद रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+