पिछले 22 सालों से कांस में जलवा बिखेर रही हैं ऐश्वर्या राय, रेड कार्पट पर आज भी जवां हैं इस हसीना का जादू
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes 2024: कांस फेस्टिवल और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का एक अटूट रिश्ता है, इस फैस्टिवल को भारत में लोकप्रिय बनाने में काफी हद तक इस खूबसूरत अदाकारा का ही हाथ है दरअसल उनके बिना कांस का जिक्र ही अधूरा है।
और इसी वजह से ही लोगों को ऐश के रेड कार्पेट वाले लुक का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और ग्लैमरस 3D गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर दिखाई पड़ीं, हालांकि इस बार वो चोटिल हाथ के साथ कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं।

वक्त भले ही आगे निकल गया हो लेकिन ऐश्वर्या की ना तो खूबसूरती पर असर पड़ा है और ना ही उनकी नजाकत में कमी आई हैं। उनकी अदाएं आज भी लोगों को बुरी तरह से घायल कर देती हैं।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में पहली बार कांस में शिरकत की थी और तब से अब तक वो इस मेगा ग्लोबल इवेंट का हिस्सा बनती आ रही हैं।

ऐश्वर्या के लुक में कई बार काफी प्रयोग किए गए
हालांकि उनके लुक में कई बार काफी प्रयोग किए गए, कभी वो वजन बढ़ने और पर्पल लिपस्टिक की वजह से ट्रोल भी हुईं तो कभी रैंप वॉक करते-करते व्हीलचेयर पर बैठे आर्टिस्ट को नमस्कार करने की वजह से वो लोगों की बीच आकर्षण का केंद्र भी बनीं, जिसकी वजह से उनकी देशी ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी जमकर तारीफ भी हुई।
साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने पहली बार लिया था कांस में हिस्सा
वो कांस का पहली बार जब हिस्सा बनी थीं तब वो बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री बन चुकी थीं। साल 1994 में विश्वसुंदरी का खिताब जीतने वाली इस नीली आंखों वाली एक्ट्रेस ने तब पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक करके लोगों का दिल धड़का दिया था, उस वक्त ऐश्वर्या आज की तुलना में थोड़ी स्लीम-ट्रीम हुआ करती थीं।

ऐश्वर्या ने ग्लैमर की दुनिया को नहीं छोड़ा...
साल 2007 में बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित खानदान यानी कि बच्चन परिवार की बहू बनने वाली ऐश्वर्या ने कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था, तब सबको लगा था कि शायद ऐश्वर्या अब कांस में नजर ना आएं लेकिन फिल्मों से दूर होने वाली ऐश्वर्या ने ग्लैमर की दुनिया को नहीं छोड़ा और वो इस इंटरनेशनल इवेंट का हिस्सा बनी रहीं।
ऐश्वर्या नन्हीं आराध्या को लेकर कांस जाती रहीं
इसके बाद जब उन्होंने आराध्या बच्चन को जन्म दिया और मातृत्व सुख पाया तब भी लगा था कि अब वो कांस से ब्रेक ले लेंगी लेकिन ऐश्वर्या ने यहां भी अपने आलोचकों को चौंका दिया, वो नन्हीं आराध्या को लेकर कांस जाती रहीं और इस बार तो कांस फेस्टिवल में उनकी बेटी ने उनसे ज्य़ादा सुर्खियां बटोरी हैं।

ऐश्वर्या के हाथ में लगी चोट, आराध्या ने संभाला
दरअसल इस बार ऐश्वर्या के हाथ में चोट लगी है, इस बात का खुलासा तब हुआ जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर कांस के लिए रवाना होते वक्त आराध्या के साथ स्पॉट हुई थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मां-बेटी की तस्वीरें, लोगों ने की तारीफ
उस वक्त ऐश्वर्या ने नहीं बल्कि आराध्या में अपनी मम्मी का हाथ थामा हुआ था और सामान उठाकर चल रही थीं, यही नहीं कांस फेस्टिवल में भी वो हर जगह अपनी मम्मी की केयर करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी और उनकी मां के संस्कारों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
आराध्या ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक पैंट और स्वेट शर्ट पहना
आपको बता दें कि कांस में आराध्या ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक पैंट और स्वेट शर्ट पहना हुआ था, उस आउटफिट में वो भी काफी प्यारी और सुंदर नजर आ रही थीं।

संपूर्ण भारतीय महिला की पर्याय हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
मालूम हो कि ऐश्वर्या की छवि बेहतरीन अभिनेत्री और सक्सेसफुल मॉडल के साथ-साथ प्यारी बीवी , आदर्श बहू और केयरिंग मां की भी हैं, वो एक संपूर्ण भारतीय महिला का भी पर्याय हैं। जिसकी वजह से ही ऐश्वर्या राय ने कान महोत्सव में 20वीं बार शिरकत की है।

रेड कार्पट पर बरकरार है इस हसीना का जादू
कान महोत्सव के रेड कार्पेट पर ऐश का जलवा आज भी बैसे ही बरकरार है जैसा कि साल 2002 में था, आपको जानकर हैरत होगी कि ऐश्वर्या विश्न के उन सम्मानित लोगों की लिस्ट में भी शामिल हैं, जो कि कांस फिल्म महोत्सव की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications