Cannes 2023: मृणाल ठाकुर की ब्लैक ड्रेस को देखकर लोगों के मुंह से निकली ये बात, तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें

Mrunal Thakur Cannes Film Festival: मृणाल ठाकुर का सिजलिंग ब्लैक आउटफिट लोगों को दीवाना बना रहा है। मृणाल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों की मानें तो मृणाल ने अपना जादू चला दिया है।

mrunal thakur

Mrunal Thakur Cannes Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस समस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मृणाल ठाकुर ने इस साल 'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' में अपना डेब्यू किया है। मृणाल ने फ्रेंच रिवेरा पहुंचते ही अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरों के जरिए अपने फैंस को कान्स का अपडेट दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और सबके साथ अपना पहला लुक शेयर किया था। मृणाल ठाकुर की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन पर फिदा हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने तो महफिल ही लूट ली।

मृणाल ठाकुर की ड्रेस पर फिदा हुए लोग
कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने से पहले मृणाल ठाकुर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मृणाल ब्लैक कलर के एक बॉडीसूट, शीयर पैंट और एक सीक्विन्ड जैकेट के साथ नजर आ रही हैं। उनका सिजलिंग ब्लैक आउटफिट लोगों को दीवाना बना रहा है। मृणाल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों की मानें तो मृणाल ने अपना जादू चला दिया है।

मृणाल ठाकुर का बोल्ड लुक
मृणाल ठाकुर ने अपने कान के पहले दिन के लुक की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैं इतनी दूर, केवल इतनी दूर आने के लिए नहीं आई। #YesICannes। मृणाल ठाकुर के ब्लैक बॉडीसूट में स्पेगेटी स्ट्रैप्स, एक प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन, कप्स पर स्ट्रक्चर्ड बॉन्डिंग, बैकलेस डिटेल और हाई-लेग कट-आउट्स हैं। उन्होंने इसे काली पैंट और ट्रांसपैरेंट फिट डिजाइन वाली ड्रेस के साथ स्टाइल किया है।

मृणाल ठाकुर नई नेशनल क्रश
आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर को उनके इस लुक के लिए जमकर तारीफें मिल रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स उनकी जमकर तारीफ कर रेह हैं। लोग जमकर उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उफ्फ...आप बहुत खूबसूरत हैं। प्यार प्यार प्यार, ये मेकअप और आपके बाल भी शानदार है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- देश की नई नेशनल क्रश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+