Cannes 2022: दीपिका के हॉट लुक के कायल हुए Ranveer Singh, किया ऐसा कमेंट
कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने भारी स्लीव्स वाले ड्रामेटिक गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं। उनके इस लुक को देख पति रणवीर सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए।
मुंबई,
Recommended Video

दीपिका का कांस से सामने आया नया लुक
कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण अपने गॉर्जियस लुक से सबको दीवाना कर रही हैं। एक्ट्रेस चाहे इंडियन पहने या फिर वेस्टर्न वह हर तरह के आउटफिट में कमाल लगती हैं। अब कांस में एक्ट्रेस का एक नया लुक सामने आया है। इस लुक में उनको जो भी देखेगा बस देखता ही रह जाएगा।

दीपिका को रणवीर ने कहा 'क्वीन'
दीपिका पादुकोण ने बुधवार को Elvis की स्क्रीनिंग के लिए इस गाउन पर उतरीं। एक्ट्रेस ने रेड पर चलकर इस लुक में जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस ने अपने इस ब्लैक और गोल्डल कलर के गाउन में सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा की। उनकी इस लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके पति रणवीर सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने फोटो पर कमेंट कर लिखा, 'क्वीन'।
दीपिका के लुक पर फिदा हुए फैंस
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर लगातार उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर लिखा कि, 'आप सिर्फ सुंदरता के प्रतीक हैं'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि, 'द मदर ऑफ कांस'।

दीपिका का ब्लैक एंड गोल्डन ड्रेस में ढाया कहर
बात करें दीपिका पादुकोण के लुक्स की तो एक्ट्रेस के ब्लैक एंड गोल्डन गाउन की ड्रामेटिक स्लीव्ज उनके लुक को सबसे ज्यादा हाईलाइट कर रही है। स्लीव्ज में लगे ब्लैक फेदर उनके लुक को और ज्यादा निखार ला रहा है। दीपिका पादुकोण ने अपने इस लुक को काफी अच्छे से कैरी कर रखा है। वह हर पोज में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

कांस में दीपिका ने मचाया तहलका
दीपिका के इस नए लुक में फैंस फिदा हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपने हर लुक से फैंस को अपना दीवाना कर दिया है। कांस में दीपिका अपने हर आउटफिट पर खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी लिस्ट में भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications