ऐसी हो गई कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान मनीषा कोइराला की हालत, कहा- 'मैं जानती हूं...

मुंबई,08 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। कई सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में कैंसर के इलाज पर अपनी दास्तां सबके सामने रखी। इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसी दर्दनाक तस्वीरें भी शेयर की है, जिसको देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कैंसर के खिलाफ लड़ाई लंबी चली है।

नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर शेयर की फोटो

नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर शेयर की फोटो

नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे (7 नवंबर) पर एक्ट्रेस ने बीमारी और उसके ट्रीटमेंट के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर एक बार उनके फैन भावुक हो जाएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला कैंसर सर्वाइवर हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी फोटोज साझा करते हुए कैंसर से लड़ रहे और लोगों को हिम्मत देने का काम किया।

इलाज के दौरान की फोटो की शेयर

इलाज के दौरान की फोटो की शेयर

दरअसल, कैंसर सर्वाइवर मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर कैंसर के इलाज की कठिन यात्रा के बारे में बात करने के लिए एक पोस्ट साझा की। एक्ट्रेस ने उस समय की तस्वीरें शेयर कीं जब उनका इलाज चल रहा था और इस लड़ाई में अपनी जिंदगी खो चुके लोगों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

'मुझे पता है कि यात्रा कठिन है, लेकिन...'

'मुझे पता है कि यात्रा कठिन है, लेकिन...'

अपनी फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि इस राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर मैं उन सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो कैंसर के इलाज की इस कठिन यात्रा से गुजर रहे हैं। मुझे पता है कि यात्रा कठिन है, लेकिन आप उससे भी ज्यादा मजबूत हैं। जिन लोगों ने इसकी वजह से जान गवांई मैं उन सभी को आदर देना चाहती हूं और जिन्होंने इस पर जीत हासिल की उनके साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं।

आशा से भरी सभी कहानियां बताने की जरूरत

आशा से भरी सभी कहानियां बताने की जरूरत

उन्होंने आगे लिखा कि हमें इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है और आशा से भरी सभी कहानियों को बताने और फिर से बताने की जरूरत है। आइए हम अपने और दुनिया के प्रति दयालु बनें। मैं सभी के स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं।

मनीषा कोइराला को था स्टेज 4 कैंसर

मनीषा कोइराला को था स्टेज 4 कैंसर

अपने पोस्ट में मनीषा ने अस्पताल के बिस्तर पर आराम करते हुए और अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि मनीषा को 2012 में ओवरी के कैंसर का पता चला था। एक लंबी लड़ाई के बाद उन्हें 2015 तक कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया था। वह अपने इलाज के के लिए छह महीने के लिए अमेरिका में थीं। उन्हें स्टेज 4 कैंसर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+