ब्रो! 'दीदी तेरा देवर दीवाना का कबाड़ कर दिया'... कनाडा में छाया लता मंगेशकर का गाना, सिंगर पर भड़क उठे लोग
कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक के कॉन्सर्ट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें लता मंगेशकर का 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने का रीमिक्स वर्जन सुनाई दे रहा है।
पुरानी फिल्मों और उनके कुछ गानों का क्रेज आज भी बरकरार है। फैंस भी फ्यूजन म्यूजिक के खूब दीवाने हैं। सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। सलमान की इसी फिल्म का एक ब्लॉकबस्टर गाना दीदी तेरा देवर दीवाना खूब छाया हुआ है। दरअसल, ये कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक के कॉन्सर्ट के वायरल क्लिप में ये गाना सुनाई पड़ रहा है। लता मंगेशकर के इस मशहूर गाने को बैकग्राउंड में सुनकर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को ये रीमिक्स वर्जन पसंद आ रहा है तो कई लोगों का कहना है कि ड्रेक ने दीदी तेरा देवर दीवाना का कबाड़ कर दिया। वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों को गाना काफी पसंद आया, वहीं कई लोग ड्रेक के कॉन्सर्ट में ये गाना सुनकर भड़क उठे। अब ्ड्रेक के कॉन्सर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ड्रेक के कॉन्सर्ट का है वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक के कॉन्सर्ट का है। इस कॉन्सर्ट में लता मंगेशकर का दीदी तेरा देवर दीवाना गाने का रीमिक्स वर्जन सुनाई दे रहा है और सामने बैठी ऑडियंस का जोश भी देखने लायक है।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो देखकर कई लोगों को तो ये ट्रैक बेहद पसंद आया, लेकिन कई लोग इसे सुनकर भड़क उठे। यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि ड्रेक ने इस गाने का कबाड़ करके रख दिया है। वहीं कई लोग वीडियो में बज रहे इस गाने को फेक भी बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं शानदार फ्यूजन म्यूजिक का फैन हूं, लेकिन ये उनमें से लग नहीं रहा। यूजर को ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

'ब्रो तुमने तो कबाड़कर दिया'
एक यूजर ने कहा कि ब्रो तुमने तो दीदी तेरा देवर दीवाना का कबाड़ कर दिया, तो वहीं एक शख्स ने कहा कि दीदी तेरा ड्रेक दीवाना। लोगों ने वीडियो पर जमकर गुस्सा उतारते हुए कमेंट्स किए हैं। लोगों का कहना है कि गाने को सही से चेक भी किया जाना चाहिए।

सलमान की फिल्म का है गाना
बताते चलें कि ड्रेक के कॉन्सर्ट में बज रहा ये गाना सलमान खान की शानदार फिल्म हम आपके हैं कौन का है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की खूबसूरत जोड़ी ने खूब जादू चलाया था। गाने की बात करें, तो इसे लता मंगेशकर और एस पी बालासुब्रमण्यम ने गाया था।

आज भी छाया है लता का जादू
वहीं दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की बात करें, तो स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। इस साल 6 फरवरी को लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपनी खूबसूरत आवाज से लता ने लोगों के दिलों पर लंबे वक्त तक जादू चलाया है। लता मंगेशकर के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications