स्वरा भास्कर का किराना का सामान लेकर भागा टैक्सी ड्राइवर, ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार
मुंबई। अपने ट्वीट और बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक घटना घट गई, जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्वरा भास्कर का सामान चोरी हो गया, जिसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स ने स्वरा को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

स्वरा ने की शिकायत
दरअसल, स्वरा भास्कर ने लॉस एंजेलिस में किराने का कुछ सामान खरीदा था, जिसे उबर ड्राइवर लेकर फरार हो गया। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर चोरी की जानकारी दी और साथ ही ओला कैब्स के खिलाफ भी शिकायत की है।
Hey @Uber_Support
— Swara Bhasker (@ReallySwara) March 23, 2022
One of your drivers here in LA just took off with all my groceries in his car while I was on a pre-added stop! It seems there’s no way to report this on your app - it’s not a lost item! He just just took it. Can I please have my stuff back? 💁🏾♀️ #touristproblems
स्वरा ने चोरी की घटना को किया ट्वीट
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स स्वरा का मजाक भी उड़ा रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि ये उनके कर्मों का फल है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपका एक ड्राइवर मेरा सारा किराने का सामान अपनी कार में लेकर भाग गया। ऐसा लगता है कि आपके एप पर इसे रिपोर्ट करने का कोई तरीका नहीं है।
Recommended Video

स्वरा को ट्रोलर्स ने किया ट्रोल
साथ ही स्वरा ने ये भी लिखा कि यह कोई खोया हुआ सामान नहीं है। उसने मेरा सामान चोरी किया है। क्या मुझे अपना सामान वापस मिल सकता है?। वहीं स्वरा के इस ट्वीट पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स ने कहा- तुम्हारे कर्मों का फल है
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उबर, आप इनपर भरोसा मत करना, ये फ्री के सामान के लिए ऐसा कुछ कर सकती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- कृपया इन्हें जवाब देने का कष्ट न करें। लाइमलाइट में आने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने की इनकी आदत है। वहीं एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि सब कर्मों का फल है।












Click it and Unblock the Notifications