उर्फी जावेद का सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, फिर नशे में धुत्त होकर लौटा, लोग बोले- ये तो आपको देखकर ही.....

Urfi Javed Cab: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह दिल्ली आई थीं। इस दौरान उन्होंने उबर ऐप से कैब बुक की थी। मगर उनका ये अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। ड्राइवर उनका सामान लेकर गायब हो गया था।

urfi javed

Urfi Javed Cab: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद कभी भी सुर्खियों में आने से नहीं चूकती हैं। उन्हें काफी पसंद है कि वह लाइमलाइट पर छाई रहें। ज्यादातर समय वह अपने बोल्ड और अजीबोगरीब फैशन सेंस से इंटरनेट पर आग लगाती नजर आती हैं लेकिन इस बार उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है। दरअसल दिल्ली में उनका सामान लेकर उबर ड्राइवर के भाग जाने के बाद गत मंगलवार को उर्फी जावेद ने उबर इंडिया से 'लड़कियों की सुरक्षा के बारे में कुछ करने' का अनुरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी घटना लोगों के साथ शेयर की है और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है।

उर्फी जावेद का सामान लेकर भागा कैब

उर्फी जावेद का सामान लेकर भागा कैब

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह दिल्ली आई थीं। इस दौरान उन्होंने उबर ऐप से कैब बुक की थी। मगर उनका ये अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। ड्राइवर उनका सामान लेकर गायब हो गया था। बड़ी मुश्किलों से वह वापस आया लेकिन उसने खूब शराब पी रखी थी। उबर कैब का अनुभव को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने ट्विटर पर शिकायत की। साथ ही उनके सभी फैंस ने भी इस कैब सेवा पर अपना रिएक्शन दिया है।

दिल्ली में कैब की सेवा से परेशान हुईं उर्फी

उर्फी जावेद ने अपने ट्विटर हैंडल पर कैब के स्क्रीनशॉट के साथ अपना पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- मेरा उबर कैब सर्विस के साथ बेहद बुरा अनुभव रहा है। मैं दिल्ली में थीं। मैंने 6 घंटे के लिए कैब बुक की थी। एयरपोर्ट लौटते हुए मैंने लंच के लिए गाड़ी रोकी। इस दौरान ड्राइवर मेरा सामान लेगर फुर्र हो गया। उन्होंने आगे लिखा है- मेरे एक दोस्त ने मेरी मदद की और फिर वह ड्राइवर जैसे तैसे लौटा। करीब एक घंटे के बाद वह ड्राइवर एकदम नशे में धुत्त होकर वापस लौटा था।

लड़कियों की सुरक्षा के लिए उर्फी ने उठाई आवाज

लड़कियों की सुरक्षा के लिए उर्फी ने उठाई आवाज

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने इस अनुभव के बारे में एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है- उबर इंडिया कृपया हम लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ करें। आज का सबसे बुरा अनुभव रहा है मेरा। ड्राइवर मेरे सामान के साथ गायब हो गया और दो घंटे बाद वापस आया। ये हादसा बहुत ही बुरा था।

उबर इंडिया ने दिया अपना रिएक्शन

वहीं उर्फी जावेद के अनुरोध को देखते हुए, उबर इंडिया ने भी उनकी पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है और लिखा है- हमने इस मुद्दे को अपनी संबंधित टीम तक पहुंचा दिया है। हमारी सुरक्षा टीम का एक सदस्य जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगा। हम आपके समय और धैर्य की सराहना करते हैं।

लोगों ने उड़ाया उर्फी का मजाक

लोगों ने उड़ाया उर्फी का मजाक

उर्फी जावेद के इस अनुभाव के बारे में जानने के बाद लोगों ने उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने जहां उर्फी जावेद का साथ देते हुए लड़कियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है वहीं कुछ लोग उर्फी जावेद के इस हादसे का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स बोले- अगली बार ऑटो बुक करना

यूजर्स बोले- अगली बार ऑटो बुक करना

एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी जा मजाक उड़ाते हुए लिखा है- अच्छा अनुभव... आपको जीवन में ऐसे अनुभव की जरूरत है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- मेट्रो का उपयोग करें। बहुत से लोग सेल्फी लेंगे और आपको ज्यादा पब्लिसिटी भी मिलेगी। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इसलिए अगली बार ऑटो बुक करना, आपके लिए सबसे अच्छा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+