ब्रिटनी स्पीयर्स ने प्रेमी संग रचाई शादी, पति जैसन एलेक्जेंडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पॉप स्टार ब्रिट्नी स्पीयर्स और सैम असगरी आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं। दंपती ने कैलिफोर्निया में थाउजेंड ओक्स में स्पीयर्स के आवास पर एक निजी समारोह में शादी की।
कैलिफोर्निया, 11 जून: पॉप स्टार ब्रिट्नी स्पीयर्स और सैम असगरी आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं। दंपती ने बृहस्पतिवार की रात को शादी की। असगरी के प्रतिनिधि ब्रैंडन कोहेन ने इस खबर की पुष्टि की है। दंपती ने कैलिफोर्निया में थाउजेंड ओक्स में स्पीयर्स के आवास पर एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें मैडोला, सेलेना गोमेज, ड्रू बैरीमोर और पेरिस हिल्टन जैसे मेहमानों ने शिरकत की। शादी में उस वक्त थोड़ा खलल पड़ा, जब स्पीयर्स के पहले पति जैसन एलेक्जेंडर ने शादी समारोह में घुसने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कोहेन ने दिया बयान
कोहेन ने एक बयान में कहा कि मैं जानता हूं कि वे (सैम) लंबे समय से ऐसा चाह रहे थे। वे हर कदम पर बहुत खयाल ऱखने और साथ देने वाले हैं। मैं आभारी हूं कि सैम मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं और मैं उनके साथ भविष्य आगे बढ़ाने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। बताते चलें कि दंपती की इस शादी में मैडोला, सेलेना गोमेज, ड्रू बैरीमोर और पेरिस हिल्टन जैसे मेहमानों ने शिरकत की। साथ ही ये समारोह कैलिफोर्निया में थाउजेंड ओक्स में स्पीयर्स के आवास पर संपन्न हुआ।
पहले पति जैसन एलेक्जेंडर ने डाला खलल
शादी में उस वक्त थोड़ा खलल पड़ा, जब स्पीयर्स के पहले पति जैसन एलेक्जेंडर ने शादी समारोह में घुसने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एलेक्जेंडर ने लाइव स्ट्रीमिंग की, जिसमें वे गार्ड से कह रहे थे कि उन्हें शादी में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान वे ये पूछते हुए भी नजर आते हैं कि ब्रिटनी कहां हैं? इसके बाद एलेक्जेंडर इस शादी को बकवास बताते हैं।
2004 में की थी शादी
स्पीयर्स और एलेक्जेंडर ने साल 2004 में शादी की थी। हालांकि ये शादी बहुत ही कम टिकी। इसके बाद सिंगर ने फेडेरलाइन से भी शादी की लेकिन दोनों ने 2007 में तलाक ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications