ब्रिटनी जब अपनी ही शादी में करने लगीं मैडोना को Kiss, देखते रह गया दूल्हा, लोगों के भी उड़े होश
अपनी ही शादी की पार्टी में जब ब्रिटनी करने लगीं मैडोना को Kiss, देखते रह गया दूल्हा, लोगों के भी उड़े होश
नई दिल्ली, 13 जून: अमेरिकी पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर ब्रिटनी स्पीयर्स और मैडोना इन दिनों अपनी एक फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स और मैडोना की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है, दोनों जब भी साथ होती हैं, सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन इस बार ब्रिटनी स्पीयर्स और मैडोना ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। मैडोना ने हाल ही में अपने इंस्टा पर ब्रिटनी स्पीयर्स को लिप-टू-लिप किस करते हुए तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके ब्वॉयफ्रेंड सैम असगारी की वेडिंग पार्टी की है।

ब्रिटनी और मैडोना करने लगीं Kiss, देखते रह गए उनके पति
पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगारी ने 09 जून को शादी की। दोनों की वेडिंग फोटोज से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्ही तस्वीरों में से एक फोटो ब्रिटनी स्पीयर्स और मैडोना के किसिंग की है। जब मैडोना और ब्रिटनी एक-दूसरे को वेडिंग पार्टी में किस कर रहे थे तो ब्रिटनी के पति सैम असगारी वहीं खड़े होकर देख रहे थे।

शादी की तस्वीरों के बीच वायरल हो गई किसिंग सीन
ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगारी की शादी की तस्वीरों से ज्यादा सोशल मीडिया पर ब्रिटनी और मैडोना के किसिंग सीन की चर्चा है। ब्रिटनी और मैडोना ने अपने किसिंग सीन ने फिर से सबको चौंका दिया है। मैडोना ने ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, ''ब्रिटनी तुम बहुत खुश दिखाई दे रही हो, आई लव यू... बीती रात बहुत मजेदार और हॉट थी।''

2003 में स्टेज पर गाना गाते हुए ब्रिटनी और मैडोना ने किया था KISS
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ब्रिटनी और मैडोना ने एक-दूसरे को लिप-टू-लिप किस किया हो। इससे पहले 2003 में ब्रिटनी और मैडोना ने एक-दूसरे को किस किया था। वो भी किसी प्राइवेट पार्टी या फिर फंक्शन में नहीं बल्कि हजारों लोगों के सामने स्टेज पर गाना गाते हुए ब्रिटनी और मैडोना ने किस किया था। ये कार्यक्रम एमटीवी द्वारा आयोजित कराया गया था। नई तस्वीर के साथ-साथ दोनों पॉप सिंगर की पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

यूजर बोले- एक बार फिर ब्रिटनी और मैडोना ने दिखा दिया...
ब्रिटनी और मैडोना के किस करते फोटोज पर हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं। कई लोगों ने 2003 और 2022 वाली तस्वीर को एक साथ शेयर कर कहा है, दोनों से फिर से एक बार ये दिखा दिया कि वो कुछ भी कर सकती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, समय और जगह बदल गई, लेकिन लगभग 20 सालों बाद भी अंदाज वही है।
एक यूजर ने लिखा, 'ब्रिटनी स्पीयर्स और मैडोना की ये दोनों तस्वीरें पॉप कल्चर के सबसे खास पलों में से एक है।' वहीं एक ने लिखा, 'सालों बाद मैडोना और ब्रिटनी ने अपने किसिंग सीन को फिर से दोहराकर सबको चौंका दिया है।'

मैडोना ने कहा था- हां, मैं फिर से ब्रिटनी को kiss करना चाहती हूं...
मैडोना ने इस साल की शुरुआत में कहा था, ''हां, मैं फिर से एक बार वही किसिंग सीन दोहरान चाहती हूं और ब्रिटनी को किस करना चाहती हूं।'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह ब्रिटनी को इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम में ऑनलाइन सबके सामने किस करेंगी?...इस पर मैडोना ने कहा था, ''हां मैं ऐसा कर सकती हूं। मुझे हमेशा बच्चे की तरह यंग बेबी बनकर रहना है। मैं अपने बारे में तो कन्फर्म हूं लेकिन ब्रिटनी ऐसा करना चाहती है या नहीं, ये मुझे नहीं पता। लेकिन मुझे यकीन है कि वो भी ऐसा करेगी। ये अच्छा आइडिया है।''

ये हसिनाएं भी दिखीं ब्रिटनी की शादी में
ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी में उनकी दोस्त मैडोना के अलावा सिंगर सेलिना गोमेज, फैशन आइकॉन डोनाटेला वर्चसाचे, ड्रियू बैरीमो और पेरिस हिल्टन भी शामिल हुई थीं। सभी सिंगर ने मिलकर एक साथ ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी की खुशी में गाना गाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications