कौन हैं ब्रिस्टी समद्दार जिसकी फोटोज देख दिल में मचेगी हलचल, बिग बॉस ओटीटी 3 में होने वाली है एंट्री

Bigg Boss Ott 3 Bristi Samaddar: 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस शो में इस बार टीवी और बॉलीवुड सितारों के अलावा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी एंट्री की है। शो में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ पहुंचे थे। फिलहाल उनकी पहली पत्नी पायल शो से बेघर हो गई हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिएलिटी शो में जल्द ही कई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। इस खबर ने लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया है। अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, अप्रत्याशित ट्विस्ट और प्रतियोगियों की विविधता के लिए जाना जाने वाला बिग बॉस ओटीटी 3 अब और ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

Bristi Samaddar

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्रिस्टी समद्दार की होगी एंट्री
कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही 6 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। इन कंटेस्टेंट्स में से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्रिस्टी समद्दार भी हैं। ब्रिस्टी समद्दार ने अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री की घोषणा की है। अपने आकर्षक लुक और निडर व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली ब्रिस्टी ने सोशल मीडिया पर अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

वीडियो क्रिएटर और मॉडल हैं ब्रिस्टी समद्दार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्रिस्टी समद्दार के इंस्टाग्राम पर 894K फॉलोअर्स हैं। उनका इंस्टा अकाउंट उनके बोल्ड फोटोज और वीडियोज से भरा हुआ है। आपको बता दें कि ब्रिस्टी समद्दार मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। वह एक वीडियो क्रिएटर के साथ साथ एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं।

ब्रिस्टी के आने से घर के अंदर हलचल
वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में, ब्रिस्टी के आने से घर के अंदर हलचल मचने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाने वाली ब्रिस्टी घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स को खुली चुनौती देती नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+