'बायकॉट' के बीच बड़ी हिट साबित हुई 'ब्रह्मास्त्र', 9 दिनों में ही इस फिल्म को छोड़ा पीछे

मुंबई, 18 सितंबर: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जलवा कायम है। 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ पहली बार नजर आने वाले दोनों स्टार्स को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अपनी रिलीज के दिन (9 सितंबर) से ही फिल्म की रिकॉर्ड-तोड़ कमाई जारी है। बेजान पड़े बॉलीवुड में फिर नया जोश भरने वाली अयान मुखर्जी की फिल्म ने एक हिंदी फिल्म के लिए 2022 की सबसे बड़ी शुरुआत की है। साथ ही कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को भारी अंतर से पछाड़ दिया। ऐसे में जानिए शनिवार तक फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

भूल भुलैया 2 को 9 दिनों में पछाड़ा

भूल भुलैया 2 को 9 दिनों में पछाड़ा

अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने जहां 14.11 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी, वहीं एस्ट्रावर्स फिल्म ने अकेले अपने हिंदी वर्जन से पहले दिन 31.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब ब्रह्मास्त्र ने भूल भुलैया 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ 9 दिनों में पीछे छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए दो हफ्ते बीते चुके हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

फिल्म की अब तक की कुल कमाई 197 करोड़ रुपए

फिल्म की अब तक की कुल कमाई 197 करोड़ रुपए

ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट: शिवा का कलेक्शन दूसरे शनिवार को भी जबरदस्त रहा। फिल्म ने 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म की टोटल कमाई 197 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ऐसे में भूल भुलैया 2 (185.92 करोड़ रुपये) के लाइफ टाइन कलेक्शन को पार कर गया और 2022 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई। अब फिल्म का अगला टारगेट 'द कश्मीर फाइल्स' को टॉप से हटाना होगा।

'कश्मीर फाइल्स' को भी पीछे छोड़ने के आसार

'कश्मीर फाइल्स' को भी पीछे छोड़ने के आसार

बता दें कि 252.90 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड है। मौजूदा क्रेज को को देखते हुए ब्रह्मास्त्र के द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ने के पूरे आसार है।

जानिए फिल्म का अब तक का कलेक्शन

जानिए फिल्म का अब तक का कलेक्शन

आइये जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से लेकर इस शनिवार तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

पहला सप्ताह -

  • शुक्र - ₹ 37.50 करोड़
  • शनि - ₹42.50 करोड़
  • रवि - ₹ 45 करोड़
  • सोम - ₹ 16.40 करोड़
  • मंगल - ₹ 12.50 करोड़
  • बुध - ₹ 10.50 करोड़
  • गुरु - ₹ 9 करोड़

दूसरा सप्ताह

  • शुक्र - ₹ 9.50 करोड़
  • शनि - ₹15 करोड़

इंडिया का टोटल कलेक्शन- ₹ 197.90 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+