Box Office Report: 'भूल भुलैया 2' ने 'अनेक' को छोड़ा पीछे, 9वें दिन कलेक्शन ने उड़ाए होश
एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली। इसी के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक को पीछे छोड़ दिया।
मुंबई, 29 मई: एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म रिलीज होने के 9 दिनों बाद लगभग 109.92 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस बीच आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक रिलीज हुई। लेकिन भूल भुलैया 2 के आगे फिल्म कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

भूल भुलैया 2 ने अनेक को छोड़ा पीछे
फिल्म भूल भुलैया 2 अभी भी फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। कार्तिक की फिल्म ने अनेक को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म अनेक की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीमी गति से कमाई कर रही है। फिल्म ने शनिवार को फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म ने लगभग 3.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
#BhoolBhulaiyaa2 marches ahead gloriously, unaffected by the new opponents... Expect bigger numbers over the weekend... Will hit 💯 cr today [second Sat]... #KartikAaryan's second film to hit century, after #SKTKS... [Week 2] Fri 6.52 cr. Total: ₹ 98.57 cr. #India biz. pic.twitter.com/fzJCTpXdEJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 28, 2022
फिल्म अनेक की कहानी
फिल्म अनेक में आयुष्मान खुराना एक अलग कहानी लेकर आए हैं। फिल्म में वह एक अंडर कवर कॉप के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्देशक ने नॉर्थ ईस्ट की जमीनी हकीकत पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है।
#Anek is poor on Day 1... The starting point was extremely low, although the biz did improve towards evening... Biz on Day 2 and 3 most crucial... Fri ₹ 2.11 cr. #India biz. pic.twitter.com/F6nC2NfTrc
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 28, 2022
भूल भुलैया 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
वहीं बात कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया की करें तो अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है। ये कार्तिक आर्यन की दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म में कार्तिक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू भी मुख्य किरदार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications